{"_id":"655d774616d1f36b8f09c18445848da9","slug":"viral-infection-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण से लीवर फूला, फेफड़ों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण से लीवर फूला, फेफड़ों में भरा पानी
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 29 Jul 2013 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल संक्रमण से लोगों के फेफड़ों में पानी भर जा रहा है। न्यूमोनाइटिस के अलावा मरीजों के लीवर में सूजन आ रही है। दून अस्पताल की इमरजेंसी में लोग हांफते हुए आए। रोगियों को फौरन आक्सीजन लगाई गई। कुछ देर के बाद लोगों की स्थिति नार्मल हुई तो दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
सांस फूलने की शिकायत
दून अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार दोपहर तक आधा दर्जन रोगी सांस फूलने की शिकायत लेकर आए। उनकी हालत इतनी खराब थी कि फौरन आक्सीजन लगानी पड़ी। कुछ रोगियों के लीवर में शिकायत थी। उन्हें पेट दर्द हो रहा था। अल्ट्रासाउंड की जांच में उनकी लीवर फूला हुआ निकला।
विज्ञापन
डाक्टरों का कहना है कि वायरल संक्रमण से रोगियों न्यूमोनाइटिस हो जा रहा है जिससे फेफड़ों के एयर चैंबर में पानी भर जाता है।
अस्पतालों और नर्सिंगहोमों में फ्लू के मरीज भी आ रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक फ्लू की गिरफ्त में हैं। अधिक संख्या बच्चों की है। इसके अलावा डायरिया के रोगी भी आ रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा एएस सेंगर का कहना है कि इस सीजन में लोग खाने-पीने में एहतियात बरतें। घर के अंदर और बाहर सफाई रखें। पानी उबाल कर पिएं।
विज्ञापन
विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा
कैंट विधायक हरबंस कपूर ने मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को पत्र लिखकर गरीब रोगियों को निशुल्क उपचार मुहैया कराने की मांग की है। कपूर ने कहा कि असहाय और गरीबों को निशुल्क चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकारी की जिम्मेदारी है। अभी 10 फीसदी बीपीएल कार्ड धारक ही मुफ्त चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ ले पा रहे हैं।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें