{"_id":"da7c2e9b256a1723781784708f7fbb6e","slug":"vip-movement-in-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी मूवमेंट के चलते यहां होगी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीआईपी मूवमेंट के चलते यहां होगी मुसीबत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार से एक बार फिर देहरादून के लोगों को विधानसभा सत्र के चलते सड़क पर मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पुलिस तैनात
पुलिस ने जुलूस प्रदर्शनों को रोकने और वीआईपी मूवमेंट के चलते जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दी हैं। पानी की टंकियों और टावरों के आसपास पुलिस तैनात कर दी गई है।
पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां
विज्ञापन
13 जनवरी को विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हुआ था। एक दिन चलने के बाद सत्र सोमवार (आज) तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फिलहाल सत्र का दो दिन चलना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन
रविवार को पुलिस ने हरिद्वार रोड पर प्रगति विहार, हरिद्वार बाइपास, शास्त्रीनगर, रिस्पना पुल और डिफेंस कॉलोनी की तरफ से बैरिकेडिंग लगाई। सत्र के लिए दूसरे जिलों की पुलिस को भी रविवार देर रात से ही डयूटी पर तैनात किया गया है।
पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट
एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि जुलूस प्रदर्शनों की स्थिति में बैरिकेडिंग पर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।
जुलूस-प्रदर्शन के दौरान होगा रूट प्लान
शहर से रिस्पना की ओर जुलूस जाने पर
- आराघर से हरिद्वार जाने वाला यातायात नेहरू कालोनी फव्वारा चौक से रिंग रोड, पुलिया नंबर छह से जोगीवाला भेजा जाएगा।
पढ़ें, भारी बर्फबारी ने तोड़े यह रिकॉर्ड...
- धर्मपुर चौक से रिस्पना की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड की तरफ डायवर्ट होगा।
- रिस्पना से धर्मपुर जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार बाईपास की ओर भेजा जाएगा।
जोगीवाला की ओर से जुलूस आने पर
- जुलूस को शास्त्रीनगर बैरियर पर ही रोक दिया जाएगा। हरिद्वार से आने वाले सभी वाहनों को रिंग रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
- आईएसबीटी की ओर से हरिद्वार जाने वाले ट्रैफिक को पुरानी बाइपास चौकी से दूधली मार्ग से भेजा जाएगा।