फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Violent firing on village head brother shot in car Roorkee Uttarakhand news in hindi

Roorkee News: कार में सवार ग्राम प्रधान के भाई पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:16 PM IST
सार

देर रात जैसे ही ग्राम प्रधान के भाई की कार अंडरपास से गुजरी तो बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली ग्राम प्रधान के भाई नौशाद को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Violent firing on village head brother shot in car Roorkee Uttarakhand news in hindi
ग्राम प्रधान के भाई पर लगी गोली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार से घर लौट रहे  ग्राम प्रधान के भाई पर बाइक सवार बदमाशों में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली ग्राम प्रधान के भाई को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान के भाई नौशाद रविवार की देर रात कार से रुड़की से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अंडरपास से गुजरी तो बाइक सवार बदमाशों ने कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें से एक गोली ग्राम प्रधान के भाई नौशाद को जा लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर राहगीर मौके पर पहुंचे और ग्राम प्रधान के भाई को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मंगलोर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और ग्राम प्रधान के भाई से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Rishikesh Landslide: वाहनों की आवाजाही के लिए खुला नीलकंठ मार्ग, बारिश और मलबा आने से बार-बार हो रही समस्या

वहीं, डॉक्टरों ने ग्राम प्रधान के भाई की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। तेरी रानी पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इधर पुलिस चुनावी रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed