फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Landslide of Khair Khal on Neelkanth road Uttarakhand news in hindi

Rishikesh Landslide: वाहनों की आवाजाही के लिए खुला नीलकंठ मार्ग, बारिश और मलबा आने से बार-बार हो रही समस्या

Mon, 21 Aug 2023 12:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया, जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया, लेकिन अब फिर मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Rishikesh Landslide of Khair Khal on Neelkanth road Uttarakhand news in hindi
नीलकंठ मार्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऋषिकेश नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास भूस्खलन के चलते वाहनों की आवाजाही रोकी दी गई थी, लेकिन अब वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बारिश के चलते जगह-जगह सड़कें बंद हो रही है। हाईवे के भी बार-बार बाधित होने का सिलसिला जारी है। ऐसे में यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को थाना क्षेत्र में नीलकंठ मार्ग पर खैर खाल के पास दोबारा भूस्खलन हो गया है। जिस कारण गरुड़ चट्टी पर नीलकंठ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। नदी में पानी का बहाव अभी भी तेज बना हुआ है, जिससे आवागमन बंद किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में देहरादून समेत दस जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हरिद्वार, टिहरी, चमोली, ऊधमसिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Gangotri Accident: घायलों ने सुनाई आपबीती...संकरी सड़क थी, मोड़ आया और खाई में पलट गई बस, मच गई चीख-पुकार

अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, इन दस जिलों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जबकि, 22 अगस्त से फिर प्रदेशभर में भारी बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed