{"_id":"ed8204ba8d243e33cda64c584de9957c","slug":"violation-of-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता को आदर्श नहीं मान रहे दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता को आदर्श नहीं मान रहे दल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 20 Apr 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन पूरा होने से पहले आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने से उत्तराखंड के राजनेता बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
पढ़िए, चुनावी जंग में डटे नेताओं को डरा रहा टिहरी बांध
विज्ञापन
चुनाव जीतने की होड़ में नेता आचार संहिता को दरकिनार कर मतदाताओं को रिझाने से बाज नहीं आ रहे।
सीएम पर भी है मामला दर्ज
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी उल्लंघन एक मामला दर्ज हो चुका है।
पढ़िए, यहां पर नहीं है प्रत्याशी को प्रचार करने की इजाजत
विज्ञापन
चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का सर्वाधिक उल्लंघन जनपद देहरादून में हुआ है, जहां कुल 20 मामलों पर नोटिस भेजे गए हैं।
36 लोगों को मिला नोटिस
आचार संहिता को आदर्श नहीं मानने पर कांग्रेस भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों व अन्य के 36 लोगों को चुनाव आयोग को नोटिस गया है। सीएम हरीश रावत पर नैनीताल में 11 अप्रैल को पदयात्रा में 100 चौपहिया वाहन, 40 दुपहिया वाहन, एक प्रचार वाहन, 4 लाउडस्पीकर, बिजली पोल पर फ्लेक्स सहित अन्य आरोप हैं।
पढ़िए, हम तो भइया 'नेता जी' के साथ
नैनीताल और अल्मोड़ा में भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह कोशियारी और अजय टम्टा पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मामला है। टिहरी से कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा पर नामांकन दाखिल करते समय आचार संहिता उल्लंघन का मामला है।
आप प्रत्याशी पर भी मामला दर्ज
आप प्रत्याशी अनूप नौटियाल पर दो मामले और रालोद प्रत्याशी कुंवर जपेंद्र सिंह पर तीन आचार संहिता उल्लंघन के मामले हैं।
इसके अलावा विधायकों में गणेश जोशी, मयूख महर, तीरथ सिंह रावत, राजकुमार को उल्लंघन का नोटिस गया है। गौरतलब है कि सभी मामलों में कार्यवाही विचाराधीन है।