फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vintage car on the streets of Doon

दून में है विंटेज कारों का 'जखीरा', बहुत है डिमांड

Thu, 17 Oct 2013 11:38 PM IST
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Oct 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
vintage car on the streets of Doon

देश-दुनिया के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों के लिए मशहूर ‘विरासत’ में इस बार विंटेज कार और बाइकें सड़क पर उतरने वाली हैं। खास बात यह है कि इनमें ‘बंटी और बबली’ फिल्म में नजर आई वर्ष 1929 की फोर्ड ए कार भी दून की सड़कों पर दौड़ती दिखेगी।

विज्ञापन


कार के मालिक विजय अग्रवाल इसके अलावा दो और गाड़ियों को रैली में उतारने जा रहे हैं। राजपुर रोड निवासी विजय अग्रवाल ने बताया कि उन्हें विंटेज कार कलेक्शन का शौक है।
विज्ञापन


पढें, साथ चल रहे हैं राहू और शनि, बढेंगी आपदा की घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बंटी और बबली फिल्म में नजर आई
अभी उनके पास 12 विंटेज कार और एक स्कूटर है। अग्रवाल ने बताया कि रैली में शामिल होने जा रही उनकी फोर्ड ए कार अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी अभिनीत बंटी और बबली फिल्म में नजर आई थी। इसके बाद माझी फिल्म के लिए भी उन्होंने यह कार दी।

हालांकि, विजय का फिल्मों की शूटिंग के लिए अपनी कार देने का अनुभव अच्छा नहीं रहा। वह बताते हैं कि शूटिंग के दौरान कई रीटेक के चलते उनकी कार खराब हो गई थी।

तस्वीरों में देखें...हर की पैड़ी से क्यों 'रूठ' गई गंगा मैय्या?


दो लाख रुपये का सामान मंगवाया
लिहाजा वह अब फिल्मों के लिए कार नहीं देना चाहते, जबकि उनके मुताबिक अब भी कई निर्देशक उनसे संपर्क करते रहते हैं। विजय ने बताया कि फोर्ड-ए की सर्विसिंग के लिए उन्होंने हाल ही में दो लाख रुपये का सामान मंगवाया है।

पढें, 'लक्ष्मी जी करेंगी पृथ्वीलोक का भ्रमण, खीर बन जाएगी अमृत'

बताया कि इन गाड़ियों के पुर्जे विदेशों से ही मंगाने पड़ते हैं। विजय ने बताया कि 1959 की मॉरिस ट्रेवलर वुडी कार उन्होंने अभिनेता विक्टर बनर्जी से खरीदी थी। रैली में विजय के अलावा हिमालयन ड्रग्स के मालिक डा. एस फारुख और स्कालर्स होम स्कूल की प्रिंसिपल छाया खन्ना की कारें भी नजर आएंगी।

पढें, गंगा घाटों से क्या रूठी, 'लुटेरों' की आ गई मौज!

विजय के पास ये गाड़ियां भी
विजय के विंटेज कार बेड़े में 1929 की फोर्ड ए के अलावा 1927 की सीएक्स, 1928 की फोर्ड-ए, 1944 की आस्टिन 8, 1947 की नॉर्टन, 1948 की फोर्ड प्रीफेक्ट, 1949 की हिलमैन, 1950 की मॉरिश माइनर, 1951 की हिलमैन, 1956 की स्टैंडर्ड 10, 1957 की एंबेसडर और 1967 की सुजुकी कार शामिल हैं। इनके अलावा उनके पास 1942 का लंबरेटा स्कूटर भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed