फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villages will be connected to digital services through e-PACS: Dr. Rawat

ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव : डॉ. रावत

Wed, 21 Jan 2026 07:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Villages will be connected to digital services through e-PACS: Dr. Rawat
कहा, मल्टीपर्पज सेंटर के रूप में काम करेंगी पैक्स समितियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्राथमिक कृषि ऋण समितियों के माध्यम से गांव डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे। राज्य सरकार की सहकारी व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है।
सहकारिता मंत्री ने कहा, अब तक 405 पैक्स समितियों को ई-पैक्स में परिवर्तित कर दिया गया है। शेष समितियों में डिजिटलाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। पैक्सों के डिजिटलीकरण से अब सारा लेन-देन ऑनलाइन होगा, जिससे पेपरलेस कार्यप्रणाली को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही पैक्सों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। ई-पैक्स मल्टीपर्पज सेंटर के रूप में भी काम करेंगे , जिससे आम लोगों को स्थानीय स्तर पर डिजिटल सेवाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री के मुताबिक इससे किसानों, कारीगरों, युवाओं और महिलाओं को डिजिटल सेवाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। इसके साथ ही पैक्सों में अनियमितताओं पर भी अंकुश लग सकेगा। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में कुल 670 पैक्स समितियां हैं, इसमें से 405 पैक्स को ई-पैक्स बना दिया गया है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में 39, बागेश्वर में 12, चमोली-47, चंपावत-21, देहरादून-24, हरिद्वार-27, नैनीताल-20, पौड़ी-49, पिथौरागढ़-58, रुद्रप्रयाग-24, टिहरी-42, ऊधमसिंह नगर 17 एवं उत्तरकाशी में 25 समितियों को ई-पैक्स में परिवर्तित किया गया है। विभागीय मंत्री ने बताया कि अधिकारियों को पैक्स समितियों के कम्प्यूटरीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पैक्स समितियों का ई-ऑडिट भी किया जा रहा है। जिसके तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत 461 समिति, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत 420 समितियों का ई-ऑडिट किया जा चुका है। जिसमें कई जिलों की समितियों का शत-प्रतिशत ई-ऑडिट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed