{"_id":"62a8d99867bf0368003fd7e6","slug":"villagers-traveling-by-risking-their-lives-due-to-lack-of-transport-means-vikas-nagar-news-drn414574578","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन साधनों की कमी से जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन साधनों की कमी से जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे ग्रामीण
विज्ञापन
जौनसार बावर के दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों पर ग्रामीण जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। परिवहन के साधनों के अभाव का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मार्गों पर बसों का संचालन नहीं होने से क्षेत्रवासी लोडर वाहनों में लदकर अपने गंतव्यों को जाने को मजबूर हैं।
जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर में साहिया क्वानू मोटर मार्ग के अलावा साहिया उदपाल्टा उपरोली, साहिया समाल्टा पानुवा, कोटा बैंड पंजिया, चैईता बैंड अस्टाड़, मुंशी घाटी देऊ, कोटी ईच्छाड़ी से डिमोऊ डांडा, हईया अलसी कनवुआ, विकास नगर से लखवाड़ नागथात, देहरादून से माख्टी पोखरी, देहरादून से लाखामंडल समेत दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गों से क्षेत्र के सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। मोटर मार्गों पर परिवहन निगम की बसों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र के निवासियों को भेड़ बकरियों की तरह लोडर वाहनों में लदकर अपनी यात्रा को पूरा करना पड़ता है। क्वानु गांव निवासी बलवीर सिंह चौहान, भगत सिंह राणा, दोधा गांव के निवासी संदीप खन्ना का कहना है कि साहिया क्वानु मोटर मार्ग पर 12 सालों से बस सेवा बंद पड़ी हुई है। इससे पूर्व तीन बसें इस मोटर मार्ग पर संचालित होती थी। इसी प्रकार से डिमोऊ गांव के प्रधान संजय सिंह चौहान व डांडा गांव के निवासी शेर सिंह नेगी का कहना है कि कोटी डिमोऊ डांडा मोटर मार्ग पर विकास नगर से रोज बस आती थी, लेकिन पिछले दस साल से बसों का संचालन बंद है। इसकी वजह से ग्रामीणों को छोटे वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
जौनसार बावर के विभिन्न मोटर मार्गों के बारे में जानकारी करके परिवहन निगम की बसों के संचालन के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन व परिवहन विभाग को भेजी जाएगी। - सौरभ असवाल, एसडीएम कालसी, चकराता।