{"_id":"67cc59cd4691c746fe044893","slug":"villagers-protest-against-illegal-mining-in-sherpur-two-tractor-trolleys-seized-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-119335-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शेरपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का विरोध, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शेरपुर में अवैध खनन पर ग्रामीणों का विरोध, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
विज्ञापन
- पुलिस ने एसडीएम को भेजी अवैध खनन की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर में अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर सहसपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया नदी में रातभर खनन चल रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पुलिस ने मौके पर खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन और एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। पुलिस ने एसडीएम को अवैध खनन की रिपोर्ट भेजी है।
सहसपुर थाना पुलिस को शुक्रवार देर रात शेरपुर में आसन नदी में अवैध खनन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि देर रात तक नदी में अवैध खनन चल रहा है। बताया कि गांव की सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीण रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं। तेज गति से दौड़ती ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। बमुश्किल पुलिसकर्मियों ने लोगों को शांत करवाया।
थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने बताया कि दोनों चालक रवन्ना और वाहन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। बताया कि दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अवैध खनन और एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। बताया कि अवैध खनन की रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।