{"_id":"592188524f1c1b3f6a535d64","slug":"villagers-happy-after-hear-about-road-between-paurikhal-to-gaumuk","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिले ग्रामीणों के चेहरे, यहां 21 साल बाद बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिले ग्रामीणों के चेहरे, यहां 21 साल बाद बनेगी सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला,नई टिहरी
Updated Sun, 21 May 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ीखाल-गौमुख क्षेत्र के लोगों को अब जिला मुख्यालय नई टिहरी पहुंचने के लिए 20 किमी की दूरी कम नापनी पड़ेगी। 21 साल के बाद पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग निर्माण की राह आसान हो गई है। मोटर मार्ग निर्माण के लिए टेंडर होने से क्षेत्र के लोग खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन
बता दें कि देवप्रयाग ब्लॉक के पौड़ीखाल-गौमुख क्षेत्र से जिला मुख्यालय का सफर कम करने के लिए वर्ष 1996 में पौड़ीखाल-भासौं 19 किमी सड़क निर्माण को स्वीकृति मिली थी। तब से विभाग अभी तक पांच किमी सड़क ही बना पाया था।
विज्ञापन
समय पर सड़क नहीं बनने से पौड़ीखाल, गौमुख क्षेत्र के डोभ, नौली, चाका पिछवाड़ा, अमिल्डा, जामटी, भदली, सिमलासू, स्यूटा, कोट और सादणा गांव के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए 65 किमी की दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन
यदि पौड़ीखाल-भासौं सड़क बन जाती है, तो गांव के लोग 45 किमी का सफर तय कर आसानी से जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं। जबकि उक्त सड़क पर 2009 में नौ करोड़ की लागत से भासौं पुल तैयार हो चुका था। चाका पिछवाड़ा के प्रधान रवि सेमवाल ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। बताया कि सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोग 45 किमी में जिला मुख्यालय पहुंच सकते हैं। विभाग को चाहिए कि वे जल्द निर्माण शुरू कर दे।
कीर्तिनगर लोकनिर्माण विभाग के ईई बीपी नौटियाल का कहना है कि पौड़ीखाल-भासौं मोटर मार्ग पर ग्रामीणों के आपसी विवाद के कारण लंबित पड़ा था। सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।