{"_id":"98817193f828db2623b714638e8839f1","slug":"villagers-get-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका में आग लगने से गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका में आग लगने से गांव में तनाव
अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 16 Mar 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की क्षेत्र के शाहपुर गांव में रविवार की सुबह ही किसी ने होलिका में आग लगा दी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया और तनाव फैल गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड में भाजपा ने इन पर लगाया दांव
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि किसी के बीडी फेंकने की वजह से आग लगी थी। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है।
पहले ही लग गई आग
शाहपुर गांव में होलिका पूजन की तैयारी चल रही थी तभी रविवार की सुबह होलिका में किसी ने आग लगा दी। होलिका में आग लगी देख काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और गांव में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों को शांत कराया
सूचना पाकर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में गांव के लोगों ने होलिका पर लकड़ी डलवाई। पुलिस का कहना है कि हालात सामान्य हैं।
पढ़ें, डॉक्टर के बेटे ने की क्लीनिक में नाबालिग से छेड़छाड़
एसपी देहात अजय सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला है बीडी फेंके जाने से होलिका में आग लगी थी। पुलिस एहतियात के तौर पर गांव में निगरानी रखे हुए है।