फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Villagers demanded to allot land for sports ground

Dehradun News: ग्रामीणों ने की खेल मैदान के लिए भूमि आवंटित कराने की मांग

Sun, 07 Jun 2026 05:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded to allot land for sports ground
कालसी। जौनसार बाबर सांस्कृतिक पुनरुत्थान समिति खत बहलाड़ के माध्यम से नागथात में आयोजित किए जा रहे खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दूसरे दिन चकराता विधायक प्रीतम सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा क्षेत्र के युवा खेलकूद में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से दूसरे युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने चकराता विधायक से नागथात स्थित जिला पंचायत की भूमि को खेल मैदान के लिए आवंटित किए जाने व नागथात टिकर धार से बिसोई तक लिंक रोड बनवाने की मांग की गई। विधायक ने मांगों पर यह उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरे दिन कबड्डी व वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिता आयोजित की गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर खत बहलाड़ के अध्यक्ष बलबीर सिंह, गजेंद्र सिंह, अंकित जोशी, सुशील तोमर, नरेंद्र तोमर, विकास तोमर, शूरवीर तोमर, नरेश चौहान, खुशीराम जोशी, मीना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed