फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   villager make money with gandrayan

इस 'छिपी' हुई दवा ने किया गरीबी का इलाज

Sun, 23 Feb 2014 08:38 PM IST
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
villager make money with gandrayan

उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के घने जंगलों में छिपी एक औषधीय वनस्पति जंगलों से निकलकर गांवों तक पहुंची तो ग्रामीणों की तकदीर बदल दी।

विज्ञापन


आर्थिक लाभ का जरिया
‘छीपी’ नाम की यह वनस्पति चमोली और पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्रों में किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ का जरिया तो बनी ही, गांवों से पलायन पर भी इससे रोक लगी।
विज्ञापन


पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली और पिथौरागढ़ के सीमांत ग्रामीण स्थानीय तौर पर गंदरायण कही जाने वाली इस वनस्पति के औषधीय गुण पहले से जानते थे। लेकिन, उन्हें मालूम नहीं था कि इसे गांव के खेतों में भी उगाया जा सकता है।

करीब चार वर्ष पूर्व जड़ी बूटी शोध एवं विकास संस्थान ने इस वनस्पति की खेती की जानकारी और प्रशिक्षण ग्रामीणों को दिया।

पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!


अब पिथौरागढ़ के मिलम, मापा, गनघर, मारतोली, टोला, दारमा घाटी के नागलिंग, बालिंग, सौन, गौर और बोन एवं चमोली जिले के नीति, माणा गांवों में इसकी व्यावसायिक खेती की जा रही है।

शोध संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. वीपी भट्ट बताते हैं कि पिथौरागढ़ की दारमा घाटी के बोन गांव के ग्रामीण जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान से परेशान थे।

पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल

वे पलायन करने लगे थे। लेकिन अब छीपी की खेती करने के बाद बोन, तेदांग, सोन आदि गांवों में पलायन रुक गया है।

यह है औषधीय गुण
छिपी की जड़ों को बुखार और पेट की बीमारियों एसिडिटी, भूख न लगना, कब्ज आदि में इस्तेमाल लाई जाती है। इसकी जड़ के पाउडर को मसाले के तौर पर भी प्रयोग किया जाता है।

स्थानीय स्तर पर है बड़ी मांग
छीपी के औषधीय गुणों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर इसकी बड़ी मांग है। राज्य सरकार द्वारा स्थापित भेषज संघ इसे क्रय करता है। एक नाली भूमि पर तीन साल में इसका उत्पादन 75 किलोग्राम होता है।

पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

ग्रामीणों को छीपी के व्यावसायिक उत्पादन की जानकारी दी गई। इसके बाद जंगलों में उगने वाली छीपी गांवों के खेतों तक पहुंच गई। अब पिथौरागढ़ के सीमांत गांवों में इसकी फसल से खेत लहरा रहे हैं। इसकी स्थानीय बाजार में कीमत प्रति दस ग्राम दस रुपये है।
- डॉ. विजय प्रसाद भट्ट, वैज्ञानिक, जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed