फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Village head angry with MNREGA works not being paid

मनरेगा में कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं होने से नाराज प्रधानों का प्रदर्शन

Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Village head angry with MNREGA works not being paid
ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत कराए गए विकास कार्यों के लिए प्रयोग में लाई गई निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं होने से नाराज प्रधानों ने चकराता ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिलीप तोमर ने कहा कि भुगतान की समस्या के चलते ग्रामीण विकास के तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने भुगतान के मामले में सरकार की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

चकराता ब्लॉक कार्यालय पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिलीप तोमर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए ग्राम प्रधानों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत विकासखंड से जुड़े विभिन्न ग्राम पंचायतों में पिछले एक वर्ष में कराए गए विकास कार्य के लिए प्रयोग में लाई गई निर्माण सामग्री का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिलीप तोमर ने कहा कि मनरेगा के कार्यों के लिए निर्माण सामग्री उधार ली गई है। पंचायतों में निर्माण कार्य को हुए साल भर से ज्यादा का समय गुजर गया। इसके बावजूद मनरेगा का बजट आवंटित नहीं किया। इसकी वजह से दुकानदार जहां तगादा कर रहे हैं, वहीं पंचायतों में ग्रामीण विकास के अन्य प्रस्तावित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने कहा चकराता ब्लॉक से जुड़ी विभिन्न पंचायतों का करीब छह करोड़ छह लाख 22 हजार मनरेगा के निर्माण कार्य की सामग्री का भुगतान लंबित है। पिछला भुगतान नहीं होने से वेंडर पंचायतों को आगे के निर्माण कार्य के लिए सामग्री उपलब्ध नहीं करा रहे। प्रधान संगठन ने पूर्व में भी मनरेगा के लंबित भुगतान की मांग को लेकर चकराता ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी की थी। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में प्रधान रणवीर शर्मा, जगदीश वर्मा, रामलाल, सुनीता जोशी, नेपाल सिंह, दिनेश वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed