{"_id":"5dfa86cb8ebc3e880439382b","slug":"vikram-operators-furious-over-cutting-challan-dehradun-news-drn32982661","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालान काटने पर भड़के विक्रम संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालान काटने पर भड़के विक्रम संचालक
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न के विरोध में विंदाल पुल के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते विक्रम चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घंटाघर से होकर गुजरने वाले विक्रम वाहनों का चालान काटने व जुर्माना लगाए जाने के विरोध में विक्रम संचालकों ने हंगामा किया। प्रेमनगर व गढ़ी कैंट क्षेत्र में विक्रम का संचालन ठप कर दिया। आक्रोशित विक्रम संचालकों ने बिंदाल पुल के पास सभी विक्रम खड़े कर यातायात बाधित कर दिया। विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक यातायात पीसी आर्य से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया और उत्पीड़न रोकने की गुजारिश की। पुलिस अधीक्षक यातायात ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रेमनगर व गढ़ी कैंट इलाके में संचालित सभी विक्रम संचालकों ने बुधवार को बिंदाल पुल के पास अपने सभी विक्रम खड़े कर दिए और हंगामा कर दिया। विक्रम संचालकों ने आरोप लगाया कि पुलिस मनमाने तरीके से उनका चालान कर रही है। जबकि उनके सभी कागजात दुरुस्त हैं। विक्रम का संचालन ठप होने से प्रेमनगर व गढ़ी कैंट रोड पर यातायात खास प्रभावित रहा। लोगों को आने जाने में भारी दिक्कतें हुईं। विक्रम संचालकों ने सुबह 11 से चार बजे तक अपने वाहन बंद रखे।
आखिरकार पुलिस अधीक्षक यातायात से वार्ता और उनका उत्पीड़न नहीं होने देने के आश्वासन के बाद विक्रम संचालकों ने यातायात शुरू किया। विक्रम जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष संजय अरोड़ा का कहना है कि कुछ यूनियनों के दबाव में आकर पुलिस विक्रम संचालकों का उत्पीड़न कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।