{"_id":"61de88bcd0db1d252f10aa79","slug":"vikasnagar-news-car-fell-into-ditch-himachal-police-asi-and-his-wife-among-three-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर: खाई में कार गिरी, तीन की मौत, मृतकों में हिमाचल पुलिस के एएसआई और उनकी पत्नी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर: खाई में कार गिरी, तीन की मौत, मृतकों में हिमाचल पुलिस के एएसआई और उनकी पत्नी शामिल
Wed, 12 Jan 2022 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:28 PM IST
सार
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे विकासनगर से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रही एक कार कोटी मीनस मार्ग पर टीकरधार के पास पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटी मीनस मार्ग पर टीकरधार के पास एक कार के खाई में गिर जाने से कार सवार एक महिला समेत तीन की मौत हो गई। दुर्घटना में हताहत होने वालों में हिमाचल पुलिस का एक एएसआई व उनकी पत्नी शामिल हैं। रेस्कयू के लिए एसडीआरएफ चकराता को दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक मंगलवार की शाम लगभग पांच बजे विकासनगर से हिमाचल प्रदेश की ओर जा रही एक कार कोटी मीनस मार्ग पर टीकरधार के पास पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पास ही स्थित ग्राम जामुआ के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक कार सवार दोनों व्यक्तियों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार में गंभीर रूप से घायल महिला को बाहर निकालकर 108 के माध्यम से कालसी स्थित राजकीय अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया। थाना कालसी प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हिमाचल पुलिस के एएसअई कुलदीप कुमार निवासी गौरखुवाला शामपुर, जिला सिरमौर और उनकी पत्नी रेशमा देवी व रमन कुमार निवासी गौरखुवाला शामपुर जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे और मृतक कुलदीप हिमाचल प्रदेश के थाना मंडी में तैनात थे। उन्होंने बताया मृतकों के परिजनों को सूचना देने के साथ खाई से शवों व कार को निकालने के लिए एसडीआरएफ चकराता की टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।