{"_id":"6751f83c85198564900fe224","slug":"vikasnagar-block-aadhaar-center-closed-for-one-year-and-sahaspur-for-three-months-dehradun-news-c-5-1-drn1030-563703-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: विकासनगर ब्लॉक आधार केंद्र एक साल तो सहसपुर तीन महीने से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: विकासनगर ब्लॉक आधार केंद्र एक साल तो सहसपुर तीन महीने से बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iआधार कार्ड बनवाने व संशोधित करवाने में हो रही परेशानी
I
Iपछवादून के विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक मुख्यालयों पर संचालित होने वाले आधार केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। विकासनगर ब्लॉक का आधार केंद्र एक साल से तो सहसपुर ब्लॉक का केंद्र पिछले तीन महीने से बंद है। उधर, क्षेत्र में बाल विकास परियोजना कार्यालयों व अन्य स्थानों पर संचालित हो रहे केंद्रो में आधार संशोधित करवाने व नए बनवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।I
Iविकासनगर तहसील क्षेत्र में स्कूल के बच्चों की अपार आईडी बनाई जा रही है। इससे क्षेत्र के आधार केंद्रों पर आधार बनवाने और संशोधन कराने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। विकासनगर व सहसपुर ब्लॉक मुख्यालयों पर बने आधार केंद्रों के बंद होने के कारण लोगों को असुविधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। बताते चलें कि पछवादून के सहसपुर ब्लाॅक में 50 ग्राम पंचायत और एक नगर पंचायत है। जबकि, विकासनगर ब्लॉक क्षेत्र में 53 ग्राम पंचायत व दो नगर पालिका क्षेत्र हैं। करीब पांच लाख की आबादी वाले इन क्षेत्रों में बाल विकास परियोजना के दो, विभिन्न डाकघरों के चार, तहसील मुख्यालय पर एक और बैंको में दो आधार केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनमें से भी कई आधार केंद्र तकनीकी कमियों के रहते अधिकतर समय संचालित नहीं होते हैं। एक केंद्र पर एक दिन में 20 से 30 आधार कार्डों को बनाने या संशोधित करने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।
I
I
I
Iहरबर्टपुर निवासी फुरकान अली, विकासनगर निवासी धीरज कुमार, सहसपुर निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि सुबह केंद्र पर जाकर लाइन में लगना पड़ता है। यदि थोड़ा देर हो जाए और निर्धारित संख्या पूरी हो जाए तो फिर अगले दिन फिर से लाइन लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के आधार कार्ड संबंधी कार्यों को देखते हुए प्रशासन को बंद पड़े आधार केंद्रों को संचालित करना चाहिए। उधर, एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि आधार केंद्र संचालक एजेंसियों से बात कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।I