{"_id":"b2baa2343c3542a2d5d3698534f72ded","slug":"vijay-bahuguna-warn-umesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुगुणा को दिल्ली जाने से मिलती है ऊर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुगुणा को दिल्ली जाने से मिलती है ऊर्जा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 29 Jan 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सीएम विजय बहुगुणा ने को ऊर्जा कहा से मिलती है ये उन्होंने बता दिया है। मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री बहुगुणा ने कहा कि दिल्ली में देश की सत्ता है, वहां जाने से उन्हें ऊर्जा मिलती है।
विज्ञापन
प्रदेश के कुछ मंत्रियों के दिल्ली में डेरा डालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रियों को भी दिल्ली जाने से ऊर्जा मिलती है। इस दौरान मंच पर उत्तराखंड के सीएम और सामने जनता को देख रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ कुछ ज्यादा ही जोश में आ गए।
विज्ञापन
35 विकास कार्यों को स्वीकृत कराने की घोषणा
मंगलवार को उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ 35 विकास कार्यों को स्वीकृत कराने की घोषणा कर डाली। रोकने की कोशिश पर भी शर्मा नहीं थमे तो मुख्यमंत्री और मंचासीन अधिकारी असहज हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें, नए सीएम पर विधायकों का मन टटोलने आएंगे आजाद!
आखिर सीएम विजय बहुगुणा खुद ही उठ गए और माइक संभालते ही बोले, विधायकजी आप पर चार सौ बीसी का मुकदमा दर्ज हो सकता है। सीएम ने इस पर आपत्ति जताई कि विधायक ने उनसे बात किए या अनुमति लिए बगैर ही मनमर्जी से घोषणाएं कर डालीं।
पढ़ें, 'मेरी शादी हो जाती तो इतना नहीं लिख पाता'
मौका था मंगलवार को नेहरू कॉलोनी और रायपुर में 33 केवी के दो बिजली सब स्टेशनों के शिलान्यास का। सनातन धर्म मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा ने मंच संभाला तो एक सुर से घोषणाएं करने लगे, इस दावे के साथ कि सबको सीएम से मंजूरी दिलाएंगे।
बाद में सीएम ने कहा कि घोषणाएं करने से पहले एक बार बात तो कर लेते। हालांकि, सीएम कुछ देर बाद हल्के मूड में आ गए। उन्होंने ठहाका लगाते हुए कहा कि उमेश शर्मा सीधे सादे विधायक हैं।
उनका वश चले तो वह देश की राजधानी भी रायपुर में ही ले आएं। लेकिन उत्तराखंड का गठन पहाड़ के विकास के लिए हुआ है। सभी जिलों में समान विकास न हुआ तो पलायन बढ़ जाएगा। बाद में उन्होंने विधायक को तीन दिन बाद मुलाकात के लिए बुलाया।
कहा कि अधिकारियों को सामने बुलाकर बात की जाएगी। विधायक की घोषणाओं पर चर्चा करेंगे, जो घोषणाएं स्वीकृत करने योग्य होंगी उन्हें तुरंत मंजूरी देंगे।
तीन वैन को सीएम ने दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने रात के समय बिजली की दिक्कतों को दूर करने के लिए तीन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के नार्थ, साउथ और सेंट्रल डिवीजन के लिए एक-एक वैन रहेगी। जहां दिक्कत होगी, उस क्षेत्र की वैन मौके पर जाएगी।
ओवरलोड की समस्या से राहत
रिंग रोड और नेहरू कॉलोनी में 33 केवी के सब स्टेशन बनने से 13 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव ने कहा कि शहर की बड़ी आबादी को इससे राहत होगी।
पढ़ें, मुसीबत में हों तो मोबाइल को दें झटका, बच जाएंगे आप
रिंग रोड सब स्टेशन से रिंग रोड, रायपुर, लाडपुर, गढ़वाली कॉलोनी, नेहरू ग्राम, नत्थनपुर, राजीव नगर आदि क्षेत्र जुड़ेंगे।
नेहरू कॉलोनी सब स्टेशन से नेहरू कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, विष्णु विहार, रिस्पना नगर सहित अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति की जाएगी। यादव ने बताया कि केवल देहरादून में विद्युत सुधार के लिए 191.46 करोड़ रुपए के कार्य कराए जा रहे हैं।
स्ट्रीट लाइट बिल का मुद्दा उठाया
मेयर विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री के समक्ष स्ट्रीट लाइट के बिलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि प्रदेश भर के नगर निकायों द्वारा लगाई जाने वाली स्ट्रीट लाइट के बिलों को माफ किया जाए।
साथ ही इस बिल के भुगतान के लिए अलग से सरचार्ज लगाने की व्यवस्था की जाए, जिससे जनता को राहत मिले। उन्होंने नेहरू कालोनी पार्क के विकास और देखरेख का काम भी ऊर्जा निगम को सौंपने के लिए कहा।
बाद में आए साकेत, मंच पर बैठे
कार्यक्रम के बीच में ही साकेत बहुगुण पहुंचे। वह आते ही सीधे मंच पर पहुंच गए। इसके बाद वह ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक एसएस यादव और कुछ समय मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से बातचीत में मशगूल रहे।