उत्तराखंड: मंत्रिमंडल विस्तार के लिए रावत से मिले बहुगुणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में बहुत दिनों से चली आ रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर से जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को इस मसले पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की।
मुलाकात के बाद पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत से बातचीत के बाद संतुष्ट हूं।
शनिवार दोपहर पूर्व सीएम विजय बहुगुणा के हरीश रावत से मुलाकात करने पहुंचने की सूचना से राजनीतिकबोले बहुगुणा, सीएम से मिलकर हूं सतुष्ट हलके में सरगर्मी तेज हो गई। बहुगुणा अपने करीबियों को मंत्री बनाने के लिए प्रयासरत थे। इस मुलाकात को उस संदर्भ में भी देखा जा रहा था।
सीएम से मिलने के बाद बहुगुणा ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि वे मंत्रिमंडल विस्तार के सिलसिले में सीएम से उनकी चर्चा हुई है। बातचीत को सार्थक बताते हुए पूर्व सीएम ने कहा मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के बाद हरीश रावत के रुख से संतुष्ट हूं।
संगठन से उठ रही है मंत्रिमंडल विस्तार की मांग
गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार की मांग बहुत दिनों से की जा रही है। कांग्रेसी नेता सरकार के सहयोगी पीडीएफ से नाता तोड़ने या फिर पीडीएफ कोटे के मंत्रियों की संख्या कम करने की भी मांग कर रहे हैं।
भगवानपुर सीट पर कांग्रेस के जीतने के बाद सरकार के पूर्ण बहुमत में आने के बाद यह मांग और तेज होती जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है वे पीडीएफ से गठबंधन नहीं तोड़ेंगे और सरकार चलाने में पीडीएफ का सहयोग लेते रहेंगे।
सरकार ने छुआ बहुमत का आंकड़ा
शुक्रवार को भगवानपुर सीट से नवनिर्वाचित विधायक ममता राकेश के शपथ लेने के साथ ही सदन में कांग्रेस ने बहुमत के 36 विधायकों का आंकड़ा छू लिया। ममता राकेश ने शपथ ग्रहण के बाद मंत्री पद की मांग की है। ममता राकेश ने अपने पति स्व. सुरेंद्र राकेश के निधन से रिक्त हुई सीट से विधायक चुना गया है। सुरेंद्र राकेश सरकार में पीडीएफ कोटे से मंत्री थे।