फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vijay bahuguna meet with sonia gandhi

सोनिया से मिलकर पद के लिए 'गिड़गिड़ाए' बहुगुणा

Sat, 21 Jun 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 21 Jun 2014 04:21 PM IST
विज्ञापन
vijay bahuguna meet with sonia gandhi

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और सुबोध उनियाल शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले।

विज्ञापन


किशोर उपाध्याय को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बहुगुणा खेमे की नाराजगी की खबरें आ रही थीं।

किशोर के नाम की घोषणा के बाद से ही सुबोध दिल्ली में डटे थे और सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात कहने पर अड़े थे।

फैसला बदलने से सोनिया का इनकार

vijay bahuguna meet with sonia gandhi

बताते हैं कि बहुगुणा समर्थक विधायकों की शिकायत है कि उनकी उपेक्षा हो रही है।

उन्होंने तर्क दिया है कि मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष जैसे पद एक ही खेमे से जुड़े लोगों को मिल गए हैं।

हालांकि सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर हुए फैसले में बदलाव से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा खेमे को जल्द मिलेगी जिम्मेदारी

vijay bahuguna meet with sonia gandhi

सूत्रों की मानें तो बहुगुणा खेमे से जुड़े नेताओं को जल्द ही अन्य जिम्मेदारी दिए जाने का आश्वासन मिला है।

माना जा रहा है कि इसके बाद अब उपाध्याय की नियुक्ति पर बवाल शांत हो गया है। किशोर उपाध्याय 22 जून को अपना पद संभाल लेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय में सभी वरिष्ठ नेताओं और जिलों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पदभार संभालेंगे।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत अगर स्वस्थ हो जाते हैं तो वह भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

नए कांग्रेस अध्यक्ष 22 को संभालेंगे पदभार

vijay bahuguna meet with sonia gandhi

नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय 22 जून को पदभार संभालेंगे। उपाध्याय की नियुक्ति को लेकर उठा बवाल भी शांत हो गया है।

किशोर की नियुक्ति को लेकर सबसे ज्यादा विरोध बहुगुणा खेमे के विधायक सुबोध उनियाल ने जताया। शुक्रवार को दिल्ली में विजय बहुगुणा के साथ सुबोध उनियाल कांग्र्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले।

आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला बदलने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed