फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vijay bahuguna in uttarakhand politics.

बहुगुणा के देहरादून आते ही तेज हुई राजनीति

Thu, 08 Jan 2015 01:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 08 Jan 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
vijay bahuguna in uttarakhand politics.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा बुधवार को देहरादून पहुंचे तो कांग्रेस के भीतर राजनीति तेज हो गई। वहीं पीडीएफ मंत्रियों को लेकर सरकार और संगठन के बीच भी खींचतान दिखने लगी है।

विज्ञापन


बहुगुणा ने सहयोगी पीडीएफ मंत्रियों से किनारा किया
हरीश रावत के मुख्यमंत्री बनने के बाद से विजय बहुगुणा ने पार्टी के कुछ नेताओं को मंत्री बनाने की मांग उठानी शुरू कर दी थी। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के विधायकों का अंकगणित मजबूत होते ही बहुगुणा ने सहयोगी पीडीएफ मंत्रियों से किनारा कर उनकी जगह अपने विधायकों को मंत्री बनाने की मांग तेज कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को मीडिया से रूबरू हुए बहुगुणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव और पंचायत चुनाव में पीडीएफ के मंत्रियों ने पार्टी के खिलाफ काम किया। ऐसे में मुख्यमंत्री को उनसे इस्तीफा लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ये जिम्मेदारी सौंपनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को मीडिया में आए मुख्यमंत्री के बयान ने एक साथ विजय बहुगुणा और कांग्र्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को जवाब दिया। सीएम ने कहा कि सभी मंत्री काम कर रहे हैं ये देखना मेरा काम है। पीडीएफ सरकार चलाने के लिए है पार्टी चलाने के लिए नहीं। पार्टी नेताओं को ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को कोई नुकसान हो।

सीएम के बयान ने बहुगुणा को स्पष्ट कर दिया कि सभी मंत्री काम कर रहे हैं यानी मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा। वहीं पीडीएफ मंत्रियों को लेकर मुखर हुए किशोर उपाध्याय को स्पष्ट संदेश दिया कि उनका काम संगठन चलाने का है।


मंत्रियों के कामकाज देखना मुख्यमंत्री का काम है। किशोर उपाध्याय का कहना है कि कांग्रेसजनों से जो फीडबैक मिल रहा है उससे अपनी सरकार को अवगत कराना मेरा फर्ज है। अगर कोई गड़बड़ है तो उसे ठीक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed