फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vigilence vigil on mritunjay mishra foriegner tour

बैंक खातों और संपत्तियाें के बाद अब मृत्युंजय की बाहरी यात्राओं पर नजर

Thu, 27 Dec 2018 09:49 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Dec 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
vigilence vigil on mritunjay mishra foriegner tour
आरोपी डा. मृत्युंजय मिश्रा

विजिलेंस अब आयुर्वेद विश्वविद्यालय के वित्तीय घोटाले में फंसे पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा और उसके परिवार के विदेशी दौरों का हिसाब लगाने में लगी है। मिश्रा के नेपाल और थाईलैंड जाने का रिकार्ड खंगाल लिया गया है। मिश्रा के बेटे के विदेश जाने की भी जानकारी मिल रही है।

विज्ञापन


विजिलेंस इस वक्त आयुर्वेद विवि के वित्तीय घोटाले में पूर्व कुलसचिव मृत्युंजय मिश्रा और उनसे जुड़े लोगाें की चौतरफा से घेराबंदी में जुटी है। मिश्रा के बैंक खातों और संपत्तियाें का आंकलन करने के बाद विजिलेंस ने अब उनके और परिवार के अन्य की देश से बाहर हुई यात्राआें पर नजर गड़ा दी है। विजिलेंस के डायरेक्टर राम सिंह मीणा ने बताया कि मिश्रा के नेपाल और थाईलैंड थाने की पुष्टि हो चुकी है। विजिलेंस एक ट्रेवल्स एजेंसी से इस संबंध में रिकार्ड अपने कब्जे में ले चुकी है।
विज्ञापन


उनके बेटे के भी विदेश जाने की जानकारी हुई है, उसकी भी पुष्टि के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दे विजिलेंस ने वित्तीय घोटाले में मृत्युंजय मिश्रा के साथ उसकी पत्नी श्वेता मिश्रा, फर्म स्वामी शिल्पा त्यागी और नूतन रावत को आरोपी बनाया था। मिश्रा जेल में है, जबकि उनकी पत्नी श्वेता हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले चुकी है। फर्म स्वामी शिल्पा और नूतन से लगातार पंद्रह दिन की पूछताछ के बाद भी विजिलेंस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed