फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vigilance sub sector not active till now.

सीएम की घोषणा के बावजूद अटके विजिलेंस के सब सेक्टर

Tue, 24 May 2016 02:00 AM IST
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
vigilance sub sector not active till now.
पुलिस - फोटो : amar ujala

सीएम के व्यक्तिगत दिलचस्पी लेने के बावजदू अल्मोड़ा और पौड़ी में विजिलेंस के सब सेक्टर मैन पॉवर की वजह से अटक गए हैं। पुलिस मुख्यालय इनके लिए सीओ से लेकर सिपाही तक की नियुक्ति नहीं कर पाया है। अल्मोड़ा में तो आफिस का चयन हो गया है, लेकिन पौड़ी में अभी कोई जगह नहीं मिल सकी है। यह स्थिति तब है, जब सात माह पहले मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकारी भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए विजिलेंस को और प्रभावी बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन


देहरादून मुख्यालय के अलावा हल्द्वानी में भी विजिलेंस आफिस संचालित है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 21 अक्तूबर को पौड़ी और अल्मोड़ा में भी विजिलेंस के सब सेक्टर खोलने की घोषणा की थी। सीएम की व्यक्तिगत दिलचस्पी लिए जाने के कारण सब सेक्टर का शासनादेश जारी होने के साथ सब सेक्टर के लिए मैन पावर का नियतन भी निर्धारित कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में उलझा मामला
इसके हिसाब से एक सीओ, एक इंस्पेक्टर, पांच दारोगा और चार सिपाही एक सेक्टर में तैनात होने है। बल का यह मामला पुलिस मुख्यालय में उलझा है। पहले तो अर्द्धकुंभ में पुलिस बल की तैनाती होने के कारण उलझा रहा। इसके बाद प्रदेश में 56 दिन के चले सत्ता संग्राम में इस घोषणा को अमलीजामा पहनाने को ज्यादा तवज्जों नहीं दी गई। हालांकि सिविल पुलिस से काफी कर्मचारियों ने विजिलेंस में जाने का विकल्प भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका है कहना
विजिलेंस के अल्मोड़ा और पौड़ी में सब सेक्टर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बल का आवंटन होने के साथ सब सेक्टर अस्तित्व में आ जाएंगे। अल्मोड़ा में आफिस की जगह फाइनल हो गई है। पौड़ी में भी जल्द ही आफिस तय हो जाएगा। 
-अशोक कुमार, डायरेक्टर विजिलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed