फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vigilance caught senior assistant of medical directorate with bribe of six thousand rupees Dehradun Breaking

Dehradun News: चिकित्सा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक मांग रहे थे रिश्वत, विजिलेंस ने छह हजार रुपये लेते पकड़ा

Tue, 15 Oct 2024 12:55 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 15 Oct 2024 12:55 PM IST
सार

चिकित्सा निदेशालय के वरिष्ठ सहायक रिश्वत मांग रहे थे। विजिलेंस ने छह हजार रुपये लेते उन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
Vigilance caught senior assistant of medical directorate with bribe of six thousand rupees Dehradun Breaking
रिश्वत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय के वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़ित से उनके पिता की चिकित्सा प्रतिपूर्ति राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। इससे पहले वह ढाई हजार रुपये ऑनलाइन ले भी चुका था।

विजिलेंस ने आरोपी के घर और ऑफिस दोनों जगह छापा मारकर कई दस्तावेज हासिल किए हैं। एसएसपी विजिलेंस धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया, एक व्यक्ति ने शिकायत कर बताया था कि उनके पिता सरकारी कर्मचारी हैं। वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है। इलाज की प्रतिपूर्ति राशि मंजूर कराने के लिए उन्होंने महानिदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के यहां आवेदन किया था।
विज्ञापन

इस राशि को पास करने के लिए उनका संपर्क वरिष्ठ सहायक मुकेश कोटियाल से हुआ। कोटियाल ने राशि मंजूर करने के लिए साढ़े आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके लिए उसने ढाई हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए, लेकिन आगे की कोई प्रक्रिया पूरी नहीं की। इसके बाद अब छह हजार रुपये लेने के लिए दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Cyber Attack In Uttarakhand:  करोड़ों के सॉफ्टवेयर खरीदकर इस्तेमाल करना भूल गया आईटीडीए, ऐसी है हालत

लेकिन, शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था। इस पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम का गठन किया। कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को अपने ऑफिस में रिश्वत के साथ बुलाया था। विजिलेंस टीम उनके साथ गई। जैसे ही छह हजार रुपये मुकेश कोटियाल को दिए विजिलेंस टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed