फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Viewers were shocked to see the performance of Sita Swayamvar

सीता स्वयंवर के मंचन को देख भावविभोर हुए दर्शक

Sat, 28 Sep 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Viewers were shocked to see the performance of Sita Swayamvar
विकासनगर में निकाली राम बारात में शामिल राम-लक्ष्मण की झांकी। - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शुक्रवार को राम-सीता विवाह का मंचन किया गया। इससे पूर्व शहर में भव्य राम बारात निकाली गई। राम-सीता के विवाह की मंगल बेला पर पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

आगे रथ पर सवार राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघन चल रहे थे तो वहीं पीछे भक्ति गीतों पर नाचते-गाते भक्त। ब्रह्मा और महेश भी इस राम बाराम का हिस्सा बने। जगह-जगह फूल मालाओं के साथ लोगों ने राम बारात का स्वागत किया। श्रद्धालु राम जी की निकली सवारी..., हे राम हे राम आदि भजनों की धुनों पर जमकर झूमे। रामलीला परिसर से शुरू हुई यह बारात मंडी, गीता भवन, पहाड़ी गली, सिनेमा गली, अस्पताल रोड, एक्सचेंज रोड, डाकपत्थर चौक होते हुए वापस रामलीला परिसर में पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य संयोजक प्रदीप महावर, संदीप मोंगा, विनित रोहिला, नवनीत वर्मा, प्रदीप ठाकुर, रविंद्र सैनी, विकास शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद कोठियाल, भरत कालड़ा, ओम प्रकाश ठाकुर, संजय वर्मा, रविंद्र सैनी, डॉ. सियाराम पटेल, डॉ. रणजीत सकलानी, प्रदीप ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं डाकपत्थर नेहरू बाजार के तत्वावधान में चल रही रामलीला में भी शुक्रवार को राम बारात और कन्यादान का आयोजन किया गया। इससे पूर्व यहां भी शहर में शोभायात्रा निकाली गई। पूरा नगर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। लोगों ने खूब आतिशबाजी की। रामलीला परिसर से शुरू हुई राम बारात नेहरू बाजार, पुलिस चौकी, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, मनोरंजन सदन द्वितीय होते हुए वापस परिसर में पहुंच संपन्न हुई। इस अवसर पर पंकज नैथानी, मनीष चतुर्वेदी, मोहन मनोड़ी, सौरभ उनियाल, विनोद उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परशुराम-लक्ष्मण संवाद से गूंजा पंडाल
विकासनगर। नवयुवक रामलीला समिति के तत्वावधान में डाकपत्थर स्थित हनुमान पार्क में चल रही रामलीला में शुक्रवार को पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण परशुराम संवाद का मंचन किया गया। लक्ष्मण परशुराम संवाद को सुनकर लोग भावविभोर हो गए। इससे पहले दृश्य में दिखाया गया कि राजा जनक के दरबार में उत्सव का माहौल है। स्वयंवर के लिए दरबार सज चुका है। बारी-बारी से सभी राजा आकर धनुष को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कोई सफल नहीं हो पाता। अंत में राम धनुष को उठा देते हैं। प्रत्यंचा चढ़ाने के दौरान ही भगवान शिव का धनुष दो भागों में विभिक्त हो जाता है। जिसके बाद परशुराम का दरबार में प्रवेश होता है। लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद शुरू हो जाता है। इस अवसर पर नीरज चौहान, ऋषि वर्मा, शूरवीर सिंह चौहान, पवन शर्मा, दुर्गा पाठक, पवन चौहान, संदीप भटनागर, विवेक गर्ग, यशवंत कुमार, नरेश कश्यप, प्रमोद राणा, प्रदीप भटनागर, काशी मोंघा, पोषकांत शर्मा, नितिन गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed