{"_id":"7b3eb038806026a8980301f2be7e86dc","slug":"victim-molested-by-waldia-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्दिया ने भी किया था पीड़िता का यौन शोषण!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 18 Dec 2013 11:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता ने निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया पर भी नौकरी दिलाने के बहाने लंबे समय तक यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि निलंबित अपर सचिव जोशी को ब्लैकमेल करने में भी उसका इस्तेमाल किया गया।
पढ़ें, मुख्यमंत्री पद के दावेदार दिल्ली में और अफवाहें दून में
विज्ञापन
पीड़िता ने जांच टीम को दिए शपथ-पत्र में इन तथ्यों का खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद वल्दिया पर भी यौन शोषण की धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
उधर, पीड़िता ने बुधवार को निचली अदालत में सरेंडर करने की बात भी कही है। हाईकोर्ट ने युवती को एक हफ्ते के भीतर निचली अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
रितु कंडियाल पर लगाया आरोप
यौन शोषण प्रकरण में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। जेपी जोशी पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती अब एक एनजीओ की शरण में पहुंच गई है। पीड़िता का कहना है कि निष्कासित कांग्रेस नेत्री रितु कंडियाल ने ही उसे जेपी जोशी और सुमन सिंह वल्दिया से मिलाया था।
वल्दिया ने भी उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर यौन शोषण किया। बाद में जेपी जोशी को फंसाने के लिए उसकी सीडी तैयार करने की साजिश रची। जोशी को ब्लैकमेल करने की साजिश में वल्दिया, रितु कंडियाल और कुछ मीडियाकर्मियों ने पीड़िता का अपने-अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया।
पढ़ें, 2.5 मार्क्स लाने पर भी मिलेगा IIT में मौका
सूत्रों के मुताबिक, पीड़ित युवती ने एक बार फिर आरोपियों से जान का खतरे बताया है। जांच टीम के सामने युवती ने कहा कि आरोपी बड़े अफसर और ऊंची पहुंच वाले लोग हैं। वे अब उसे किसी भी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुछ और लोगों के नाम शामिल
सूत्रों के अनुसार, पीड़ित युवती ने यौन शोषण प्रकरण में पुलिस को सचिवालय से जुड़े कुछ कर्मचारियों के अलावा मीडियाकर्मियों के नाम भी गिनाए हैं। ब्लैकमेल करने वाले मीडियाकर्मियों में तीन देहरादून और दो दिल्ली में कार्यरत बताए गए हैं।
जेल प्रशासन सतर्क
यौन शोषण प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों का जेल में आमना-सामना हो रहा है। यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के मामले में निलंबित अपर सचिव जेपी जोशी, निलंबित संयुक्त सचिव सुमन सिंह वल्दिया, निष्कासित कांग्रेस नेत्री रितु कंडियाल, सपा नेता नीरज चौहान, चैनल से जुड़ा अमित गर्ग और शाईनी मैक अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
ये सभी सुद्धोवाला स्थित जिला जेल में बंद हैं। विवाद की आशंका को देखते हुए सभी आरोपियों को अलग-अलग रखा गया है, जबकि रितु महिला बैरक में है।
सूत्रों के अनुसार, गिनती के वक्त, जेल लाइब्रेरी में और मिलाई के वक्त आते-जाते एक-दूसरे से इनका सामना हो जा रहा है। वे कई बार एक-दूसरे पर फंसाने का आरोप भी लगा रहे हैं। इसे देखते हुए जेल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।