{"_id":"dab33c7dd9c98a3292a2aaf181539965","slug":"vicious-theft-in-army-uniform-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की वर्दी पहनकर चोरी करता रहा शातिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की वर्दी पहनकर चोरी करता रहा शातिर
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की वर्दी पहनकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर बृहस्पतिवार देर राम जीआरपी हरिद्वार के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा में कई मामले दर्ज है। जीआरपी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान तीन नंबर ओवरब्रिज के पास जब एक युवक की तलाशी ली तब उसके बैग से सेना की वर्दी बरामद हुई। पूछताछ पर युवक सकपका गया।
विज्ञापन
थाने लाकर की गई पूछताछ में युवक ने अपना नाम राकेश पुत्र सोमनाथ शर्मा निवासी मकान संख्या दो मीट मार्केट रोहडू हिमाचल प्रदेश बताया। कबूला कि उससे मिला सामान लेपटॉप, पेन ड्राइव, एटीएम कार्ड, आईडी कार्ड, दो मोबाइल फोन उसने एक फरवरी को सहारनपुर में भंठिडा वाराणासी एक्सप्रेस से चोरी किया था।
विज्ञापन
इस संबंध में पीड़ित अमरजीत सैनी पुत्र रामप्रकाश सैनी निवासी निवासी चंडीगढ़ ने जीआरपी रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। एसओ के अनुसार आरोपी सैन्यकर्मी बनकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था क्योंकि सेना की वर्दी पहने होने के चलते कोई उस पर संदेह नहीं करता था। आरोपी के परिवार में कोई नहीं है और वो पांचवीं तक पढ़ा लिखा है। आरोपी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा के अलग अलग शहरों में चोरी के कई मामले दर्ज है, जिसकी जानकारी जुटा रहे है।
विज्ञापन