फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vibrant Village: Now government will give full money to residents of Jadung village to build a home stay

Vibrant Village: उत्तरकाशी के जादुंग गांव निवासियों को सरकार देगी होम स्टे बनाने का पैसा, कैबिनेट की मंजूरी

Sat, 27 Jan 2024 02:47 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 27 Jan 2024 02:47 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज जादुंग के लिए विशेष योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव ने बताया कि इस गांव में 1962 युद्ध के दौरान सेना आ गई थी। यहां के लोगों की जमीन आज भी उनके नाम है। यहां सेना, आईटीबीपी भी तैनात है।

विज्ञापन
Vibrant Village: Now government will give full money to residents of Jadung village to build a home stay
बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीमावर्ती वाइब्रेंट विलेज उत्तरकाशी के जादुंग निवासियों को सरकार होम स्टे बनाने के लिए पूरा पैसा देगी। इसके लिए विशेष योजना को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जादुंग वाइब्रेंट विलेज की सूची में शामिल है, जिसे टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाना है। इससे राज्य में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि एवं गांव के मूल निवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन


जादुंग के पर्यटन विकास के लिए होम स्टे क्लस्टर के रूप में विकसित करने की योजना को कैबिनेट ने अनुमति दी है। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने बताया कि इस गांव में 1962 युद्ध के दौरान सेना आ गई थी। यहां के लोगों की जमीन आज भी उनके नाम है। यहां सेना, आईटीबीपी भी तैनात है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand BJP:  पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के मूल निवासियों को होम स्टे के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार होम स्टे की योजना के तहत यहां ज्यादा से ज्यादा पैसा देगी। दस साल तक होम स्टे चलाना होगा। पर्वतीय शैली में इनका निर्माण होगा। पर्यटन विभाग उनकी मार्केटिंग करेगा। सामान्य में 60 हजार रुपये प्रति कक्ष है, लेकिन यहां 100 प्रतिशत पैसा सरकार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed