{"_id":"65b4c55645758f24970f4073","slug":"dushyant-kumar-gautam-gets-responsibility-again-as-uttarakhand-bjp-state-in-charge-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand BJP: पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand BJP: पार्टी नेतृत्व का बड़ा फैसला... प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को फिर मिली जिमेदारी
Sat, 27 Jan 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:35 PM IST
सार
भाजपा पार्टी नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत गौतम को दोबारा जिमेदारी दी है।
विज्ञापन
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के रूप में दुष्यंत कुमार गौतम को पार्टी हाईकमान ने दोबारा जिमेदारी दी है। पार्टी के राष्टीय महासचिव अरुण सिंह ने इस संबंध में सूची जारी की। पूर्व में भी दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश प्रभारी थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड बीजेपी को लेकर पार्टी हाईकमान ने बड़ा निर्णय लिया है। कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव में 75 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति पर मंथन करने के लिए पार्टी के 33 प्रमुख दिग्गज राजधानी में जुटे थे। बैठक में हर नेता को लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत अपनी एक कार्ययोजना बताई। बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पहुंचे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें..Dehradun: मां ने सुसाइड कर लिया...खुद को बचाने के लिए कातिल बेटे ने रची साजिश, जिसने जन्म दिया उसे दे दी मौत
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व ने भी एक रोडमैप भेजा था। उत्तराखंड की परिस्थितियों के अनुरूप इस रोडमैप को और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जा सकता है, इस बारे में सुझाव दिए गए। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय और प्रांतीय नेताओं के प्रवास कार्यक्रम, बूथ स्तर तक केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम, समाज के अलग-अलग वर्गों से जुड़ी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की योजना पर भी मंथन किया। इन सब के बीच अब पार्टी हाईकमान ने बड़ा फैसला लिया। और दुष्यंत कुमार गौतम को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी का दायित्व सौंपा।