{"_id":"8881fffdaf48aac85e8773b54f956a4c","slug":"vibhu-raghav","type":"story","status":"publish","title_hn":"9\/11 के डायरेक्टर के साथ काम करेंगे दून के विभू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9/11 के डायरेक्टर के साथ काम करेंगे दून के विभू
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 May 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल का वो विज्ञापन तो आपको याद ही होगा, जिसमें बस में सफर करते हुए एक लड़का अपने दोस्त से पूछता है कि सुन तू मेरे लिए अपनी जान दे सकता है?
विज्ञापन
‘द डिग्निफाइड प्रिंसेस’ में दिखाई देंगे विभू
इस विज्ञापन में जान मांगने वाला और कोई नहीं दून के विभू राघव हैं। विज्ञापन, सीरियल के बाद विभू अब अमेरिकन फिल्म ‘द डिग्निफाइड प्रिंसेस’ में दिखाई देंगे।
विज्ञापन
आर्शीवाद एनक्लेव की लेन नंबर-6 में रहने वाले विभू ने केवी ओएनजीसी से बारहवीं और फिर डीआईटी से इंजीनियरिंग की।
न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से कोर्स करने के बाद मुंबई रुख किया। शुरुआत विज्ञापनों से हुई। दो साल तक चैनल वी के ‘सरवीन गुगल’ सीरियल में काम किया।
स्टार प्लस पर आने वाले अर्जुन सीरियल के लिए एक नेगेटिव रोल भी किया।
चंद्रचूड़ बने हैं पिता
विभू की आने वाली अमेरिकन फिल्म ‘द डिग्निफाइड प्रिंसेस’ में चंद्रचूड़ सिंह उनके पिता बने हैं। फिल्म की थीम लाइफ स्टोरी प्रिंसेस ऑफ पटियाला है।
इसमें रॉयल फैमिली की लड़की कैसे शादी के बाद की दिक्कतें झेलती है, यही दिखाया गया है। विभू ने बताया कि वह लड़की के भाई की भूमिका में होंगे।
ये फिल्म अमेरिकन-भूटानी डायरेक्टर जिग्मेटेनसिन ने बनाई है। उनकी पहली फिल्म 9-इलेवन थी।
इन दिनों शॉर्ट फिल्म में व्यस्त
विभु इन दिनों घर पहुंचकर भी शूटिंग में व्यस्त रहे। मंगलवार को शूट निपटने के बाद अमर उजाला से बातचीत में विभू ने बताया कि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए मॉडर्न रिलेशनशिप ड्रामा को लेकर यहां एक शॉर्ट फिल्म शूट की गई।
विज्ञापन
इसके लिए एक्ट्रेस से लेकर पूरी टीम मुंबई से ही यहां आई थी। मसूरी और एफआरआई में इस फिल्म की शूटिंग हुई।
ये कर चुके विज्ञापन
जिलेट, कैडबरी डेरी मिल्क, डीएलएफ आईपीएल, डोमेक्स, इंडियाकेन, यम्मी शेफ, मोबिलिंग, टाटा स्काई आदि
वोट देकर ही लौटूंगा
विभू ने बताया कि अब अगली फिल्म ‘रिदम’ की शूटिंग के लिए पौलेंड निकलना है, लेकिन वोट देकर ही जाऊंगा।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। विभू ने अरविंद केजरीवाल को पसंदीदा नेता बताया।
हालांकि, यह भी कहा कि केजरीवाल राजनीति में अभी पूरी तरह परिपक्व नहीं हुए हैं। विभू ने कहा कि केजरीवाल राज्य के लिए तो सही हैं लेकिन देश के लिए मोदी ही बेहतर हैं।