{"_id":"350840f0be1d0247d73e6634417bda06","slug":"vibha-back-to-home-for-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी दुनिया से घर लौट आई लाडली! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी दुनिया से घर लौट आई लाडली!
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Sep 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ फेम विभा आनंद तीन साल बाद शनिवार को अपने सेलाकुई स्थित घर पहुंची। विभा के लिए यह मौका इसलिए खास है कि वह रविवार को पांच साल बाद परिजनों संग जन्मदिन मनाएंगी।
विज्ञापन
इन दिनों स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘महाभारत’ में सुभद्रा का किरदार निभा रही विभा आनंद ने बताया कि व्यस्त शेड्यूल के बीच तीन साल बाद वह घर वापस आई हैं।
विज्ञापन
दून की वादियों में सुकून
इस दौरान दून और सेलाकुई में हुए विकास पर उन्होंने खुशी जताई। कहा कि जो सुकून दून की वादियों में मिलता है, वह मुंबई की भागमभाग भरी जिंदगी में नसीब नहीं होता।
विज्ञापन
यूटीवी बिंदास के ये है आशिकी शो में अदाकारी का जलवा दिखा चुकी विभा का कहना है कि घर पहुंचते ही सभी रिश्तेदार उनसे मिलने आए। बताया कि उनके छोटे भाई अजीत और बहन साक्षी भी पढ़ाई के बाद फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाना चाहते हैं।
मां ने खिलाई फेवरेट मक्की की रोटी
विभा को मां के हाथ से बनी मक्की की रोटी बेहद पसंद है। तीन साल में उन्होंने यह रोटी कई बार खाई लेकिन मां के प्यार का स्वाद इसमें नहीं था।
शनिवार को घर पहुंचकर मां ने फेवरेट रोटी खिलाई तो विभा बेहद खुश हो गईं। विभा अब महाभारत की शूटिंग के लिए दून से सीधे जयपुर जाएंगी। उन्होंने बताया कि वह मां के हाथ की बनी मक्के की रोटी भी साथ ले जाएंगी।