फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vhp international chairman statement on ram mandir

विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब दूर नहीं 

Sat, 12 May 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 12 May 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
vhp international chairman statement on ram mandir
vishnu sadhashiv kokaje - फोटो : amar ujala

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण अब अधिक दूर नहीं है।

विज्ञापन


कुछ महीनों में सर्वोच्च अदालत पक्ष में फैसला सुना देगी। यदि फैसला विपरीत आता है तो सांसदों से आग्रह किया जाएगा कि वे कानून बनाकर राम मंदिर का रास्ता साफ करें। शनिवार को हरिद्वार प्रवास के दौरान प्रेस क्लब के संवाद कार्यक्रम में कोकजे ने कहा कि राम मंदिर को लेकर तमाम अभिलेख हिंदुओं के पक्ष में हैं। हमारे अधिवक्ता विश्वास दिला रहे हैं कि प्रमाणों के आधार पर और कोई फैसला आ ही नहीं सकता।
विज्ञापन


मंदिर के संबंध में निर्णय अगले कुछ महीनों में आने के पूरी उम्मीद हैं। सर्वोच्च अदालत ने सुनवाई में अड़ंगा डालने वाले उन सभी याचिकाओं को सुनवाई से बाहर कर दिया है जो विवाद को लंबा करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं ने अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए करीब 50 वर्ष पूर्व विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की थी। तब से यह परिषद हिंदुओं के उत्थान का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोकजे ने कहा कि जो संस्थाएं धर्मांतरण करवा रही हैं वे हिंदू धर्म को कमजोर करना चाहती हैं। भले ही व्यवस्था की दृष्टि से मंदिरों की व्यवस्था में सरकार हस्तक्षेप करें, लेकिन पूजा पद्धति सरकार भी नहीं बदल सकती। उन्होंने कहा कि देश धीरे-धीरे समान नागरिक संहिता की ओर बढ़ रहा है। वंचित जातियों को सभी गले लगा रहे हैं।

इसी का परिणाम है कि एक वंचित समाज के प्रतिनिधि देश के राष्ट्रपति बन गए। उन्होंने कहा कि विहिप में कोई मनभेद नहीं है। इससे पहले कोकजे ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने शांतिकुंज पहुंचकर डा. प्रणव पंड्या से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed