फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VHP and bajrang dal protest against Rohingya Muslims in dehradun 

रोहिंग्या मुस्लिमों के विरोध में उतरे विहिप और बजरंग दल ने निकाली भड़ास, जानिए क्या बोले

Sat, 16 Sep 2017 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 16 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
VHP and bajrang dal protest against Rohingya Muslims in dehradun 

भारत आए रोहिंग्या मुस्लिमों को वापस उनके मुल्क भेजने समेत यहां निवास कर रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जुलूस निकाल कर गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर म्यांमार से भगाए जा रहे रोहिंग्यों को देश में शरण न देने की मांग की है। प्रदर्शकारियों ने आरोप लगाया कि रोहिंग्या मुसलमान दशकों से म्यांमार को विभाजित करने की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

VHP and bajrang dal protest against Rohingya Muslims in dehradun 

​वे वहां पर आतंकवाद पर्याय बने हैं। उन्होंने शांतिप्रिय बौद्धों पर बर्बर अत्याचार किए। रोहिंग्या मुसलमान आतंकी गतिविधियों में भी शामिल रहे। मौजूदा वक्त रोहिंग्या बर्मा को तोड़ने के लिए जंग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में विहिप कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, विभाग संयोजक विकास वर्मा, महानगर गौ सेवा प्रमुख संजीव बालियान, दुर्गा वाहिनी गढ़वाल संयोजिका भावना शर्मा, कुलदीप स्वेडिया, शुभम प्रजापति, विजेंद्र नेगी, उमेश चानना, महेंद्र नेगी, समय शर्मा, कमल बिजल्वाण, मुकेश आनंद, गोली चौहान, राजेंद्र राजपूत, सुरेंद्र नौटियाल, मनोज तोमर, रोहित मौर्या, संदीप वाधवा, विजय गुप्ता, आशू चौहान सागर, ओम उपाध्याय, शंकर आनंद, नरेंद्र गौड़, दर्शन लाल भंभ, विशाल कुमार, अन कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed