फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   very hot weather in summers

प्रचंड गर्मी के बाद देहरादून में बरसी राहत

Thu, 12 Jun 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jun 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
very hot weather in summers

दून में दोपहर तक तेज धूप के बाद शाम करीब पौने चार बजे तेज हवाओं के साथ बारिश होने से गर्मी से थोड़ी निजात मिली।

विज्ञापन


कई जगह ओले भी पड़े। शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे पारा 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के वक्त पारा 39 डिग्री के आसपास (38.9) दर्ज किया गया।

कई दिन से 25 डिग्री सेल्सियस के लगभग चल रहे न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यह 23 से कुछ ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को भी बारिश की संभावना

very hot weather in summers

गुरुवार शाम को गर्जन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। वर्षा संभावित है। पहाड़ों पर गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। हल्की वर्षा हो सकती है।

उधर, मसूरी में भी शाम को बूंदाबांदी हुई। इससे पहले तेज अंधड़ भी आया। जबकि विकासनगर क्षेत्र के निचले इलाकों में बारिश होने से पारा दो डिग्री तक गिर गया।

त्यूनी क्षेत्र में दो घंटे तक चले तेज अंधड़ के चलते कई घरों की छतें उड़ गई। लोगों ने भाग कर जान बचाई।

ऋषिकेश में मौसम खराब होने के कारण गैरसैंण में विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद दून लौट रहे मुख्यमंत्री हरीश रावत के हेलीकाप्टर की शाम 4:40 बजे स्वर्गाश्रम के वेद निकेतन हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

आश्रम में लगभग आधा घंटे रुकने के बाद सीएम हवाई मार्ग से चले गए। शाम को बूंदाबांदी होने से यहां भी मौसम खुशगवार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

...पर हरिद्वार तो रह गया सूखा

very hot weather in summers

भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शाम पांच बजे हरिद्वार में अंधड़ ने परेशानी और बढ़ाई। घने बादल भी छाए, लेकिन बिन बरसे चले गए।

बुधवार को हरिद्वार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रुड़की में क्रमश: 43 और 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जंगलों की आग बुझी
पखवाड़े भर भीषण गर्मी के बाद बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से लोगों को राहत मिली है।

कई स्थानों पर जंगलों की आग बुझने के साथ ही धुंध भी छंट गई। आंधी-तूफान से नई टिहरी-चंबा मोटर मार्ग पर भौनाबागी में एक चीड़ का पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से यह मार्ग आधे घंटे तक बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed