फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   very hot weather in summers

गर्मी से कहीं चटके गाड़ियों के शीशे तो कहीं पिघली सड़क

Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार/हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार/हल्द्वानी Updated Fri, 06 Jun 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
very hot weather in summers

गुरुवार को राजधानी देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी का तापमान काफी गर्म रहा। दून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को यह 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

हरिद्वार में भी भयंकर गर्मी से हर कोई पसीने से लथपथ दिखाई पड़ा।

रोज एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के आसार

very hot weather in summers

हरिद्वार में बढ़ते तापमान से सड़कों पर लगा तारकोल भी पिघल गया। धूप में खड़ी गाड़ियों के शीशे चटक गए।

यहां का अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एनआईएच रुड़की के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोहर अरोड़ा ने बताया कि अभी बरसात होने के आसार नहीं हैं।

इस सप्ताह रोजाना एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भी बढ़ते तापमान का असर दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी जिलों में भी गर्मी कहर

very hot weather in summers

गुरुवार को उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में भी बढ़ती गरमी का असर दिखा। कर्णप्रयाग में तापमान 43, उत्तरकाशी में 42, गोपेश्वर में 38, पौड़ी में 35, नई टिहरी में 29, रुद्रप्रयाग में 33 डिग्री सेल्सियस रहा।

दून का अधिकतम 38, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

हरिद्वार में धूप में खड़ी गाड़ियों के शीशे चटक गए। यहां अधिकतम 44.5 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

40.2 डिग्री पहुंचा हल्द्वानी का तापमान

very hot weather in summers

गुरुवार को हल्‍द्वानी का तापमान 40.2 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना है। अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक गर्मी महसूस की गई। इसके चलते यात्रियों, राहगीरों और कारोबारियों को खासी दिक्कतें हुईं।

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश नहीं होने और तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का असर तेज होगा।

अधिकतम तापमान रहा 40.2 डिग्री

very hot weather in summers

गुरुवार को काफी कम रफ्तार से हवा चलने से भी अधिक गर्मी रही। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

अधिकतम आर्द्रता 65 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाएं 3.8 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पूरब-दक्षिण-पूरब दिशा में चलीं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed