{"_id":"671c7b55550ed8fe2b08aa50","slug":"vehicles-will-not-run-between-rishikesh-devprayag-from-10-pm-to-5-am-emergency-services-will-continue-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात दस बजे से सुबह पांच तक नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच रात दस बजे से सुबह पांच तक नहीं चलेंगे वाहन, आपातकालीन सेवाओं रहेंगी जारी
Sat, 26 Oct 2024 10:49 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (टिहरी)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:49 AM IST
सार
हाईवे पर लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं ने चिंता बढ़ाई हुई है। इसे देखते हुए एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
विज्ञापन
ऋषिकेश हाईवे (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक नवंबर से देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav : निकायों के OBC आरक्षण की नियमावली तैयार, अनुमोदन के लिए सीएम के पास भेजा
विज्ञापन
केवल आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। एसओ महिपाल सिंह रावत ने बताया, देवप्रयाग-ऋषिकेश मार्ग पर रात में आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसको रोकने के लिए एसपी टिहरी के निर्देश पर एक नवंबर से रात 10 से सुबह पांच बजे तक देवप्रयाग से ऋषिकेश के बीच वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। बताया, आपातकालीन सेवाएं प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। स्थानीय लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन