फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   From Streets to social media stories of exploitation in Dehradun schools have surfaced

देहरादून: सड़क से सोशल मीडिया तक तैरी राजधानी के स्कूलों में शोषण की कहानी, पूर्व छात्राओं ने बताई आपबीती

Sun, 25 Oct 2026 01:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 25 Oct 2026 01:14 PM IST
सार

मामले ने सोशल मीडिया पर एक तरह से मी टू आंदोलन जैसी चर्चा को जन्म दे दिया है। यौन उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय मी टू आंदोलन का वर्ष 2018 में भारत में व्यापक असर देखने को मिला था।

विज्ञापन
From Streets to social media stories of exploitation in Dehradun schools have surfaced
छात्राओं का शोषण - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

राजधानी के एक निजी स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद शनिवार को यह प्रकरण शहर में चर्चा का विषय बना रहा। स्कूल परिसर से शुरू हुआ विवाद सोशल मीडिया तक पहुंचा तो शिक्षक पर पहले भी गलत हरकतें करने के आरोप लगने लगे। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सैकड़ों पोस्ट और कमेंट के जरिये पूर्व छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। कुछ छात्रों ने दावा किया कि आरोपी शिक्षक को इस तरह की हरकतों के कारण पहले भी राजधानी के तीन अन्य स्कूलों से हटाया जा चुका है। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


इस मामले ने सोशल मीडिया पर एक तरह से मी टू आंदोलन जैसी चर्चा को जन्म दे दिया है। यौन उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय मी टू आंदोलन का वर्ष 2018 में भारत में व्यापक असर देखने को मिला था। उस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने साथ हुए कथित उत्पीड़न के अनुभव सार्वजनिक किए थे। इसी तरह अब देहरादून में भी कई पूर्व छात्र-छात्राएं सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शिक्षक के व्यवहार को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पोस्ट पर दूसरे लोग भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ केस: आरोपी शिक्षक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच के लिए अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला शुक्रवार को उस समय सामने आया, जब राजधानी के एक निजी स्कूल की छात्रा ने शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करने के बजाय स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की। शिकायत करने पहुंची छात्रा और उसकी मां को स्कूल परिसर में घंटों रोके रखा गया।

Trending Videos

आरोप है कि इस दौरान स्कूल के गेट बंद कर ताले लगा दिए गए और उन्हें बाहर नहीं जाने दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के रवैये पर सवाल उठाए। मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब सोशल मीडिया पर सामने आ रहे पुराने आरोपों और शिक्षक को अन्य स्कूलों से हटाए जाने के दावों ने प्रकरण को और गंभीर बना दिया है। इन दावों की सच्चाई और शिकायतों के संबंध में संबंधित स्कूलों की भूमिका जांच का विषय हो सकती है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच और सामने आ रहे तथ्यों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

छात्र-छात्राओं ने साझा की आपबीती

एक छात्रा ने इंस्टाग्राम में टिप्पणी की कि 2014 में इसी आरोपी शिक्षक को एक अकादमी से निकाला गया था। उस छात्रा ने खुद इस शिक्षक के गलत व्यवहार की शिकायत प्रबंधन से की थी। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रबंधन ने इसे नौकरी से हटा दिया था। 2005 में राजधानी के एक स्कूल में अध्ययन कर चुकी युवती ने लिखा कि यही आरोपी शिक्षक वहां भी इस तरह की हरकत कर चुका है। जिस स्कूल में ताजा घटनाक्रम हुआ है वहां की एक छात्रा ने आपबीती साझा करते हुए लिखा कि स्कूल प्रबंधन के उच्च पदस्थ लोगों की मानसिकता पहले भी खराब रही है। लड़कियों के बारे में उनकी टिप्पणियां दुखी करने वाली रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed