फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vehicle purchase 11 percent decline in Uttarakhand after slowdown in industry

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड में वाहनों की खरीद में 11 फीसदी की गिरावट, टारगेट छूना मुश्किल

Mon, 03 Feb 2020 12:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Feb 2020 12:47 PM IST
सार

  • परिवहन विभाग को लगा झटका, इनकम पर चोट

विज्ञापन
vehicle purchase 11 percent decline in Uttarakhand after slowdown in industry
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाहन उद्योग में मंदी का असर उत्तराखंड पर भी साफ दिखाई दिया है। प्रदेश में दिसंबर माह तक वाहनों की खरीददारी में करीब 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। इसका सीधा असर परिवहन विभाग को होने वाली इनकम पर पड़ा है।

विज्ञापन


विभाग ने इस वित्तीय वर्ष के लिए कमाई के जो लक्ष्य बनाया था, ऑटो सेक्टर की मौजूदा मंदी में उसे लांघना तो दूर छू पाना भी मुश्किल है। पिछले साल की तुलना में दिसंबर माह तक 25,818 वाहन कम खरीदे गए। इससे विभाग के राजस्व में करीब 30 प्रतिशत गिरावट का झटका लगा है। 
विज्ञापन


परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2018 तक अकेले देहरादून आरटीओ कार्यालय में 59,494 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। दिसंबर 2019 तक पंजीकरण घटकर 49829 रह गया। यानी इस साल वाहनों की खरीद में 16 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। विभाग के सभी 19 संभागीय परिवहन कार्यालय क्षेत्रों में वाहनों की कम खरीद हुई है। जबकि इस साल परिवहन विभाग ने वाहनों के पंजीकरण, कर, शुल्क, ग्रीन सेस और उपकर से करीब 965 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तक विभाग अपने तय लक्ष्य से 293 करोड़ पीछे है। अलबत्ता गत वर्ष की तुलना में उसकी आय करीब 14 फीसदी अधिक है। लेकिन तय लक्ष्य के हिसाब से विभाग पिछड़ गया है।  

आंकड़े बोलते हैं

217312 वाहन पंजीकृत हुए दिसंबर 2018 तक
191494 वाहन पंजीकृत हुए दिसंबर 2019 तक
25818 वाहन कम खरीदे गए इस साल
 

ये था लक्ष्य
965 करोड़ आय का लक्ष्य बनाया है विभाग ने इस साल
293 करोड़ रुपये पीछे है सालाना लक्ष्य से परिवहन विभाग
672 करोड़ रुपये की आय ही हो पाई है दिसंबर तक विभाग को
590 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था दिसंबर 2018 तक 
13.98 प्रतिशत ही अधिक है पिछले साल की आय की तुलना में

वाहनों की खरीद में गिरावट ब्योरा

संभाग                वाहन पंजीकरण घटे
देहरादून    9665
हरिद्वार    3,252
यूएसनगर    2,616
ऋषिकेश    1,889
विकासनगर    361
हल्द्वानी    1,492
काशीपुर    1,285
रुड़की    1,999
रामनगर    451
कोटद्वार    606

पहाड़ में संभागवार गिरावट प्रतिशत में

संभाग    गिरावट प्रतिशत में
टिहरी    17.53
उत्तरकाशी    6.95
पौड़ी    17.82
कर्णप्रयाग    11.58
रुद्रप्रयाग    9.57
अल्मोड़ा    18.50
पिथौरागढ़    9.73
बागेश्वर    16.28
चंपावत    7.83
कोट

पूरे देश की गाड़ियों की बिक्री में  20-25 फीसदी की मंदी है। हमारे प्रदेश में मंदी का असर है। लेकिन ये मंदी ऐसे ही चलती रही तो इसका यहां असर पड़ेगा। तुलनात्मक लिहाज से हम बेहतर स्थिति में हैं और टारगेट के पास हैं। यदि कोई दिक्कत आएगी तो उससे निपटने के उपाय करेंगे।
- शैलेश बगौली, सचिव, परिवहन 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed