फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unlock-1 in Uttarakhand: Now Online Registration will do for driving licence making

ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर गाड़ियों की फिटनेस और टैक्स जाम करने के लिए अब ऑनलाइन होंगे पंजीकरण

Fri, 26 Jun 2020 11:23 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Unlock-1 in Uttarakhand: Now Online Registration will do for driving licence making
- फोटो : फाइल फोटो

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, गाड़ियों का पंजीकरण कराने, फिटनेस जांच और टैक्स जमा कराने को लेकर वाहन स्वामियों को अब आरटीओ की लैंडलाइन की जगह बेवसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। लैंडलाइन नंबर पर अधिक कॉल के चलते कई लोगों का संपर्क नहीं हो पा रहा था। इसी परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है।

विज्ञापन


वाहन स्वामी सोमवार से आरटीओ की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। बता दें कि आरटीओ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के साथ ही गाड़ियों के पंजीकरण या फिटनेस जांच कराने समेत अन्य विभागीय कामकाज के लिए वाहन स्वामियों को लैंडलाइन से पंजीकरण कराना पड़ रहा है, लेकिन लैंडलाइन पर वाहन स्वामियों की संख्या हजारों में होने की वजह से कई वाहन स्वामी पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं। 
विज्ञापन


कई वाहन स्वामियों ने मुख्यमंत्री, परिवहन सचिव, परिवहन मंत्री समेत आला अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया। इस पर अधिकारियों ने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि वाहन स्वामियों के पंजीकरण ऑनलाइन कराए जाएं।  आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि विभाग की ओर से वेबसाइट तैयार कर ली गई है। इस पर सोमवार से वाहन स्वामी पंजीकरण करा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें पंजीकरण

आरटीओ डीसी पठाई ने बताया कि वाहन स्वामी http://appointment.rtodoon.in लिंक पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदकों को इस लिंक पर क्लिक करने के उपरांत अपना नाम, मोबाइल नंबर और पहचान पत्र की जानकारी देनी होगी।

इसके बाद आवेदक की ओर से दर्ज कराए मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा। इसके डालने के बाद आवेदक को एक तिथि जारी कर दी जाएगी। उक्त तिथि पर वाहन स्वामी को सभी दस्तावेजों के साथ आरटीओ पहुंचना होगा। बताया कि सोमवार से लैंडलाइन पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed