{"_id":"544adaf7f448f0d65d788eccc53aee55","slug":"vehicle-jumped-into-trench-three-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरी बारातियों की जीप, दूल्हे के पिता समेत 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरी बारातियों की जीप, दूल्हे के पिता समेत 3 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सतपुली, लैंसडौन (पौड़ी)
Updated Sat, 09 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी के सतपुली तहसील की कौडिया पट्टी क्षेत्र में बारातियों से भरी एक मैक्स कफल्डी गांव के पास खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के पिता समेत तीन बारातियों की मौत हो गई। जबकि पांच बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही दूल्हे और दुल्हन के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जयहरीखाल ब्लाक के जाख तल्ला ढौंटियाल गांव से बारात कौडिया पट्टी के भेलासी गांव में आई थी। शुक्रवार दिन में बारात वापस लौट रही थी।
दूल्हे के जीजा ने भी तोड़ा दम
सतपुली-सिसल्डी मार्ग पर शाम करीब साढ़े पांच बजे मैक्स करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दूल्हे के पिता लोकेश्वर प्रसाद (44) पुत्र मोहनलाल, दूल्हे के चचेरे भाई सुमन (30) पुत्र योगेश्वर प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हे के जीजा किशोर कोटनाला पुत्र श्रीधर प्रसाद कोटनाला निवासी ग्राम चमेठा ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ा।
विज्ञापन
घायलों में वाहन चालक दीपक भारद्वाज (44) पुत्र तीमाराम निवासी घांघली, मदन लाल (41) पुत्र मोहन लाल निवासी ग्राम बिंठला, संतोष कुमार (40) पुत्र माखन घिल्डियाल निवासी ग्राम सकोली, दीपक (32) पुत्र जगदीश निवासी महर गांव, नरेश (25) पुत्र सुरेशानंद निवासी जाखमल्ला शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सतपुली तहसीलदार अमलानंद एवं एसआई सतपुली कलीराम राठौर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि मृतकों के शव लैंसडौन कैंट अस्पताल में लाए गए हैं।