{"_id":"01aef9d394f6d1b2ec585cd8faee41e7","slug":"vehicle-jumped-into-trench-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी यूटीलिटी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहरी खाई में गिरी यूटीलिटी, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, त्यूनी (विकासनगर)
Updated Wed, 18 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के त्यूनी क्षेत्र में निर्माणाधीन डुंगरी-सावड़ा मोटर मार्ग पर छाछुआ के समीप यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। वह घर का अकेला कमाने वाला था।
सड़क पर चल रहा है काम
जानकारी के अनुसार इन दिनों सड़क पर काम चल रहा है। जहां स्वराज (22) पुत्र विक्रम सिंह निवासी उत्पाल्टा तहसील कालसी भी मजदूरी कर रहा था। मंगलवार की शाम को वह यूटिलिटी में सवार होकर डुंगरी से सावड़ा बाजार गया हुआ था।
विज्ञापन
रात दोनों वापस लौट रहे थे। वाहन धनीराम निवासी कोरुवा चला रहा था। छाछुआ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। वाहन गिरने के आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता ले गए। रास्ते में स्वराज ने दम तोड़ दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक स्वराज पांच भाई बहनों में दूसरे नंबर का था।
अमलावा नदी के तट पर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।