{"_id":"6afeea3c7a044bb7440fb151","slug":"vehicle-hits-women-out-for-a-morning-walk-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138661-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात चालक पर प्राथमिकी
Thu, 19 Nov 2026 05:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Thu, 19 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
- कालिंदी अस्पताल के पास हुआ था हादसा, सफेद कार की तलाश में खंगाले जाएंगे सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। जीवनगढ़ के केदारपुरम निवासी सविता तोमर को तीन दिन पहले सुबह की सैर के दौरान कालिंदी अस्पताल के पास टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हादसे में सविता और उनके साथ मौजूद एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गईं।
कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार अजवीर सिंह तोमर ने शिकायत देकर बताया कि उनकी भाभी सविता तोमर 15 नवंबर की सुबह पड़ोस की एक महिला के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। सुबह करीब 5:40 से 5:55 बजे के बीच कालिंदी अस्पताल के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे एक छोटे वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोग उन्हें तुरंत लेहमन अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने सफेद रंग की कार से टक्कर मारे जाने की बात कही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर पुलिस वाहन चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।