{"_id":"5cb829efbdec22140f077a5d","slug":"vehicle-hit-bike-in-rudrapur-one-man-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Thu, 18 Apr 2019 01:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 18 Apr 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रपुर में गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक भूतबंग्ला निवासी भजन लाल (55) पुत्र मोहन लाल बीते बुधवार को डिबडिबा कालोनी में शादी समारोह में बाइक से गए हुए थे। गुरुवार सुबह करीब चार बजे वह घर को लौट रहे थे। इस दौरान गाबा चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल भजन को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की दो लड़कियां और तीन लड़के हैं। मृतक बकरी-बकरों को खरीदने और बेचने का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
