फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Road Accident News: Vehicle Fell Into River Five Members Were on Board Devprayag Srinagar

Tehri Accident: देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, पांच लोगों की मौत; शादी समारोह में जा रहा था पूरा परिवार

Sat, 12 Apr 2025 05:59 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

Rishikesh Road Accident: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में छह लोग सवार थे। हादसे में एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन अन्य पांच लोगों के शव मिले हैं।

विज्ञापन
Rishikesh Road Accident News: Vehicle Fell Into River Five Members Were on Board Devprayag Srinagar
वाहन नदी में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग पर भल्ले गांव में एक कार के अलकनंदा नदी में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में गंभीर घायल एक महिला को बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार परिवार के चार लोग फरीदाबाद व दो लोग रुड़की से विवाह समारोह में भाग लेने गौचर जा रहे थे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भल्ले गांव के समीप एक कार बेकाबू होकर लगभग 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरी। सूचना पर तहसीलदार सूरजपाल सिंह रावत, थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम उपकरणों के साथ तुरंत मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


नदी में डूबी कार के ऊपर फंसी गम्भीर घायल महिला अनिता देवी ( 45वर्ष) पत्नी मदन सिंह नेगी को किसी तरह पानी के बीच में फंसी कार से निकालकर बेस अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। महिला द्वारा कार सवार अन्य लोगों की जानकारी देने के बाद पुलिस व एसडीआरएफ टीम द्वारा नदी में बाकी लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

हादसे में तीन बच्चों की गई जान
क्रेन की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया। जिसमें पांच लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान सुनील गुंसाई (44 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह उनकी पत्नी मीना गुसांई (40 वर्ष) उनका पुत्र धैर्य (14वर्ष) व सुजल (12वर्ष) निवासी सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद व आदित्य नेगी (16वर्ष) पुत्र मदन सिंह नेगी दुर्गा कॉलानी रूड़की के रूप में हुई। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मृतक सुनील गुसांई फरीदाबाद से शुक्रवार रात गौचर चमोली में होने वाली शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित रवाना हुआ था। रुड़की में उसकी पत्नी की बड़ी बहन अनिता व उसका बेटा आदित्य भी उनके साथ शादी में शामिल होने के लिए वहां से साथ जा रहा था।

ये भी पढ़ें...Rishikesh: देवप्रयाग के पास नदी में गिरा वाहन, एक ही परिवार के सवार पांच लोग शादी समारोह में थे जा रहे

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शव नदी तट पर निकालने के बाद राफ्ट से मुल्यागांव तक लाया गया। यहां से शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा गया है। घटना स्थल पर कीर्तिनगर व हिंडोलाखाल थाने से भी सहायता के लिए पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने बताया कि सुनील स्वयं कार चला रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed