फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicle fell into 200 meter deep ditch in Nandprayag Chamoli father and daughter died

Chamoli: नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त...दो सौ मीटर खाई में गिरा वाहन, हादसे में पिता-पुत्री की मौत

Fri, 15 Nov 2024 05:26 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज़ एजेन्सी, नंदानगर (चमोली)
संवाद न्यूज़ एजेन्सी, नंदानगर (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Nov 2024 05:26 PM IST
सार

नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खाई में वाहन गिरने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।

विज्ञापन
Vehicle fell into 200 meter deep ditch in Nandprayag Chamoli father and daughter died
सोनीपत में पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल। - फोटो : संवाद

विस्तार

नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री सपना (17), प्रताप सिंह (26) पुत्र आलम सिंह ग्राम सुतोल घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां उपचार के दोरान सपना की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी सुतोल वाहन से छिटक गया, उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायल प्रताप सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का करण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पांच नए शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी, यूकाडा ने एविएशन कंपनियों से मांगे आवेदन

गांव में छाया मातम

- वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत से सुतोल गांव में मातम छा गया है। दोनों पिता-पुत्री अपने काम से नंदानगर आ रहे थे। लेकिन पेरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सुतोल गांव के साथ ही पूरे नंदानगर में तामत छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed