फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   VBG Ramji Yojana is a roadmap for building a developed India: Bhatt

वीबी जी राम जी योजना विकसित भारत निर्माण का रोडमैप : भट्ट

Wed, 21 Jan 2026 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
VBG Ramji Yojana is a roadmap for building a developed India: Bhatt
कहा- विपक्षी विरोध, मनरेगा की आड़ में भ्रष्टाचार की दुकान बंद होने पर है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। भाजपा ने वीबी जी राम जी योजना को सशक्त और आत्मनिर्भर गांव से विकसित भारत निर्माण का रोड मैप बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आरोप लगाया कि विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है क्योंकि इससे उनकी सरकारों में जारी भ्रष्टाचार की दुकान बंद हो जाएंगी इसलिए उनकी विरोध की कमेटियां बनती रह जाएंगी।

भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में निर्णायक राजनीतिक इच्छाशक्ति के कारण राम मंदिर का सपना साकार हुआ। अब विकसित भारत के संकल्प को भी पूरा किया जा रहा है। जिसमें राम जी जैसे विचार सशक्त गांवों के निर्माण में आस्था और विकास का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में यह योजना प्रभु श्रीराम के विचारों के साथ देश के पुनर्जागरण का प्रतीक है। यह योजना गांवों को आत्मनिर्भर बनाते हुए देश को विकसित बनाने का विजनरी रोडमैप है।
विज्ञापन


यह योजना अब निरस्त हो चुके महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा की तुलना में मजदूरों को अधिक लाभ प्रदान करेगी। वीबी-जी राम जी अधिनियम के तहत कार्यदिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है। इस योजना को जल संरक्षण, बुनियादी ढांचे, जलवायु परिवर्तन और आजीविका से जुड़ी अन्य योजनाओं के साथ जोड़ा गया है। आपदा से बचाव विषय को भी जोड़ा गया है जो उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक आपदाग्रस्त राज्य के लिए बहुत मददगार साबित होगा। अब इसके तहत होने वाले विकास कार्यों पर ग्राम पंचायतें निर्णय लेंगी। उन्होंने विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण के बारे में कांग्रेस के दावों को बेबुनियाद बताकर पूरी तरह से खारिज किया। कहा, विपक्षी दल केंद्र की ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में लोगों को गुमराह करने के लिए प्रायोजित दुष्प्रचार कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मनरेगा को भ्रष्टाचार के साधन में बदल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed