क्या आपको पता है? 10 वास्तुदोष दूर करती है गौरैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष की मानें तो गौरैया का घोंसला घर में बन जाए तो 10 प्रकार के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। कैसे? जानने के लिए पढ़ें...
ज्योतिष और तंत्र ग्रंथों में नीलकंठ, मोर, नेवला, चिड़िया और छिपकली को घरों के लिए शुभ बताया गया है। भारतीय प्राच्य विद्या सोसायटी के अध्यक्ष डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि गौरैया का घोंसला घर के पूर्वी भाग में हो तो मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
आग्नेय कोण पर घोंसला होने से पुत्र का विवाह शीघ्र होता है। दक्षिण दिशा में इसका घोंसला बनाए जाए तो धन की प्राप्ति होती है। दक्षिण-पश्चिम कोण का घोंसला परिवारवालों को दीर्घ आयु देता है। पश्चिमी भाग का घोंसला लक्ष्मी की कृपा बरसती है। उत्तर-पश्चिमी कोण पर गौरैया का घोंसला सुख देने वाला है।
इसी तरह उत्तर दिशा और ईशान कोण का घोंसला सुख-सुविधाएं प्रदान करता है। डा. मिश्रपुरी के अनुसार गोस्वामी तुलसीदास ने भी राजा दशरथ के घर पक्षियों के घोंसले का वर्णन किया है।
मैसेज कर एवं मेल कर साक्षा करें अनुभव
कुंती के महल में भी गौरैया का घोंसला था। उन्होंने बताया कि घर में ऐसा माहौल पैदा करना चाहिए ताकि गौरैया घोंसला बना सके। पक्षी विज्ञान के जनक गौतम ऋषि ने कहा है कि गौरैया का घोंसला घर में बन जाए तो 10 प्रकार के वास्तुदोष स्वयं दूर हो जाते हैं।
सेवा दल बचाएगा गौरैया
सेवादल के मुख्य संगठक राजेश रस्तोगी ने कहा कि कांग्रेस सेवादल गौरैया बचाव अभियान में भाग लेगा। नए पदाधिकारियों से आग्रह किया जाएगा कि वह सब अपने घरों में गौरैया के घोंसले लगाएं। इस कार्य में सेवादल ‘अमर उजाला’ के अभियान को भी सहयोग देगा।
आप अपने सुझाव एवं अनुभव मोबाइल फोन से मैसेज कर एवं मेल कर हमसे साझा कर सकते हैं।
मैसेज के नीचे अपना पूरा नाम एवं पता जरूर लिखें...
मैसेज करें- 9675891299
मेल करें- editor@ddn.amarujala.com