फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vartika joshi story from garhwal to indian navy

गढ़वाल की लड़की कैसे बन गई नौसेना के विश्व भ्रमण दल की कैप्टन, जानिए...

Thu, 17 Aug 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Aug 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
 vartika joshi story from garhwal to indian navy
वर्तिका - फोटो : Amar Ujala

उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी को नौसेना के विश्व भ्रमण दल का कैप्टन चुना गया है। छह नौसेनिक महिला अफसरों के इस दल का नेतृत्व वर्तिका करेंगी। आइए जानते हैं उनके बचपन से इस मुकाम तक के सफर की कहानी...

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी की स्कूली शिक्षा-दीक्षा श्रीनगर गढ़वाल और ऋषिकेश से हुई है। उनके पिता पीके जोशी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के शिक्षा विभाग के प्रोफेसर हैं। जबकि उनकी माता अल्पना जोशी राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश में हिंदी विभाग की अध्यक्ष हैं। 2010 में वर्तिका नौसेना में अधिकारी बनी थी।
विज्ञापन


उन्होंने एमिटी विवि से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक और आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। नौ सेना में भर्ती होने के बाद वह ब्राजील के रियो डि जिनोरियो से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन तक पांच हजार नॉटिकल मील का समुद्री अभियान तय कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

 vartika joshi story from garhwal to indian navy
vertika joshi

वर्णिका पर इस वक्त पूरा उत्तराखंड फक्र से गौरवांवित है। हो भी क्यों न उन्हें एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली हैं। उन्होंने साबित किया है कि देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां किसी से कम नहीं।

जिस जहाज में वे अन्य महिला अफसरों के साथ विश्व भ्रमण पर निकलेंगी। उसका नाम आईएनएसवी तारिणी है। इसकी लंबाई करीब 55 फुट है। इसे भारतीय नौसेना में 2016 में शामिल किया गया था। जहाज के चालक दल के अन्य सदस्यों में ले.कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति और लेफ्टिनेंट एस.विजया देवी, बी. एश्वर्या और पायल गुप्ता शामिल हैं।

इस अभियान पर निकलने को तैयार भारतीय नौसेना की छह महिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और प्रधानमंत्री ने उन्हें देश की क्षमताओं शक्तियों को दुनिया के सामने लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम ने शुभकामनाओं के साथ किया ट्वीट

 vartika joshi story from garhwal to indian navy
pm modi - फोटो : अमर उजाला

पीएमओ के एक बयान के अनुसार यह अभियान नौवहन जहाज आईएनएसवी तारिनी पर ‘नाविका सागर परिक्रमा’शीर्षक से इस महीने के बाद गोवा से शुरू होगा और इसके मार्च 2018 में संपन्न होने की उम्मीद है। बयान में बताया गया है कि इस अभियान में चार ठहराव होंगे -फ्रीमैंटल (आस्ट्रेलिया), लायटलटन (न्यूजीलैंड), पोर्ट स्टैंले (फॉकलैंड) और कैपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) शामिल हैं।

दल से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि जहाज, आईएनएसवी तारिनी पर विश्व की जलयात्रा पर रवाना होने जा रही भारतीय नौसेना की छह होनहार अधिकारियों से मिला। भारत से यह विश्व की पहली जलयात्रा है जिसकी चालक दल की सभी सदस्य महिलाएं है। मैं अधिकारियों को उनके इस अभियान के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed