प्रदूषण जांच कराने को अब नहीं काटने होंगे जांच केंद्रों के चक्कर, घर पहुंचेगी वैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्मीद है कि आपको अपनी कार की प्रदूषण जांच कराने के लिए जांच केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेेंगे। परिवहन विभाग के दावे सच साबित हुए तो यह सुविधा आपको घर बैठे मिलेगी।
विभाग जांच मशीनों से लैस मोबाइल वैन संचालित करने का जा रहा है। यह वैन घर-घर जाकर गाड़ियों के प्रदूषण की जांच करेंगी। फिलहाल एक मोबाइल वैन संचालित की जा रही है। मांग बढ़ने पर वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी।
नए एक्ट में 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान
एआरटीओ अरविंद पांडे ने बताया कि शहर में बढ़ी संख्या में लोग अपने वाहनों की प्रदूषण जांच नहीं कराते। अब नया नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद जांच केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
प्रदूषण जांच नहीं होने पर नए एक्ट में 10000 रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया है। एआरटीओ ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए मोबाइल वैन चलाने का निर्णय लिया गया है।