{"_id":"5e6c45d33813c2212c27d2fddaab88ef","slug":"van-operator-may-not-permit-private-school-van-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्था के नाम पर बस आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्था के नाम पर बस आदेश
देहरादून/ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परमिट स्कूल वैनों के संचालन पर कार्रवाई के बाद परेशानी में घिरे अभिभावकों को राहत के नाम पर सरकारी विभागों से एक के बाद एक आदेशों का लॉलीपॉप थमाया जा रहा है। पुलिस ने स्कूल प्रबंधनों को बच्चों को स्कूल लाने और घर छोड़ने का आदेश दिया, लेकिन स्कूल चुप्पी साधे हुए हैं। अब परिवहन विभाग ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्कूलों से वाहनों की व्यवस्था कराने को कहा है।
विज्ञापन
वाहनों को सीज किया
पुलिस ने स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कई वाहनों को सीज किया था। इसके बाद वैन संचालकों ने बच्चों को लाना-ले जाना छोड़ दिया। नतीजतन कई स्कूलों में सुबह आठ बजे स्कूल पहुंचे सैकड़ों बच्चे शाम पांच बजे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
अभिभावकों ने नाराजगी जताई तो पुलिस ने स्कूल वैन संचालकों को परमिट हासिल करने के लिए दस दिन का वक्त देने के साथ स्कूल प्रबंधनों को वाहनों की व्यवस्था के लिए कहा। लेकिन अब तक किसी स्कूल ने ऐसा नहीं किया है। अब परिवहन विभाग की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारियों को वाहन व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
हमें स्कूल वाहन को लेकर किसी तरह का आदेश अब तक नहीं मिला है। यदि कोई आदेश हुआ है तो उसका पालन किया जाएगा।
-एसपी खाली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून
खबर पर राय देने के लिए क्लिक करें